16 जनवरी 2025 को कहां मिल रहा सबसे सस्ता गैस सिलेंडर, आपके यहां क्या है आज का रेट, देखें

LPG Price Today 16 January 2025 in Jharkhand : एलपीजी गैस सिलेंडर की आज गुरुवार 16 जनवरी को कीमत कितनी है. 14 किलो का गैस सिलेंडर आज आपको अपने यहां कितने में मिलेगा, रेट यहां से चेक कर लें.

By Mithilesh Jha | January 16, 2025 9:18 AM
feature

LPG Price Today 16 January 2025 in Jharkhand: झारखंड में 16 जनवरी 2025 को 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत कितनी है? आपके यहां आज यह सिलेंडर कितने में मिलेगा? आपके राज्य झारखंड में आज सबसे सस्ता एलीपीजी सिलेंडर कहां मिल रहा है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको यहां मिलेगा. 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर झारखंड के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग रेट में मिलेगा. अगर आप जमशेदपुर यानी पूर्वी सिंहभूम जिले में रह रहे हैं, तो आपको एक सिलेंडर के बदले में 16 जनवरी 2025 को 842.50 रुपए देने होंगे. सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने जो गैस के जो रेट जारी किए हैं, उसके मुताबिक, हजारीबाग और कोडरमा जिले में 14 किलो के गैस सिलेंडर के लिए आपको 862 रुपए चुकाने होंगे. रांची, धनबाद, देवघर, गिरिडीह और बोकारो जिले में रहने वालों को आज 860.50 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेंगे. पश्चिमी सिंहभूम में एलपीजी सिलेंडर का भाव आज 852 रुपए है. ओडिशा की सीमा से सटे सरायकेला-खरसावां में 843 रुपए, तो बिहार से सटे चतरा जिले में एलपीजी सिलेंडर का भाव 16 जनवरी 2025 को 859.50 रुपए, आज जमशेदपुर में सबसे सस्ता और हजारीबाग एवं कोडरमा जिले में सबसे महंगा गैस सिलेंडर मिल रहा है. 17 जिलों में 14 किलो के गैस सिलेंडर की आज की कीमत 860.50 रुपए है. 16 जनवरी 2025 को आपके यहां गैस सिलेंडर की कीमत कितनी है, यहां जानें.

16 जनवरी को आपके जिले में कितनी है एलपीजी सिलेंडर की कीमत

जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
बोकारो860.50 रुपए
चतरा859.50 रुपए
देवघर860.50 रुपए
धनबाद860.50 रुपए
दुमका860.50 रुपए
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)842.50 रुपए
गढ़वा860.50 रुपए
गिरिडीह860.50 रुपए
गोड्डा860.50 रुपए
गुमला860.50 रुपए
हजारीबाग862.00 रुपए
जामताड़ा860.50 रुपए
खूंटी860.50 रुपए
कोडरमा862.00 रुपए
लातेहार860.50 रुपए
लोहरदगा860.50 रुपए
पाकुड़860.50 रुपए
पलामू860.50 रुपए
रामगढ़862.00 रुपए
रांची860.50 रुपए
साहिबगंज860.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां843.00 रुपए
सिमडेगा860.50 रुपए
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)852.00 रुपए

रांची की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां है?

जमशेदपुर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को 842.50 रुपए देने होते हैं. झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर यहीं है.

झारखंड में आज सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां है?

14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर झारखंड के हजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगा रहा है. यहां के ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 862 रुपए देने पड़ेंगे.

गैस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार?

14.2 किलो के गैस सिलेंडर पर भारत सरकार सब्सिडी देती है. सिलेंडर की बुकिंग कराने वाले उपभोक्ता के बैंक अकाउंट में 37.25 रुपए ट्रांसफर किये जाते हैं. लाखों लोगों ने प्रधानमंत्री की अपील पर अपनी सब्सिडी छोड़ दी है. जिन लोगों ने सब्सिडी नहीं छोड़ी है, सिलेंडर लेने के बाद उनके अकाउंट में ये पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं.

रांची में एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?

झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज 860.50 रुपए है. झारखंड के ज्यादातर शहरों में घरेलू रसोई गैस की कीमत इतनी ही है. कम से कम 17 जिलों में.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Weather: झारखंड में सुबह छाया रहा घना कोहरा, 24 घंटे में इतना गिरा रांची का तापमान

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version