LPG Price Today: 18 मई को एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में क्या है कीमत, यहां देखें
LPG Price Today 18 May 2025: 18 मई 2025 को आपके शहर में एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है? अगर आप जानना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. सबसे पहले जान लीजिए कि झारखंड की राजधानी रांची में आज एलपीजी सिलेंडर 910.50 रुपए में मिल रहा है. अगर आप बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गढ़वा में रह रहे हैं, तो आपको 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के लिए 910.50 रुपए देने होंगे.
By Mithilesh Jha | May 18, 2025 6:49 PM
LPG Price Today 18 May 2025: 18 मई 2025 को आपके शहर में एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है? अगर आप जानना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. सबसे पहले जान लीजिए कि झारखंड की राजधानी रांची में आज एलपीजी सिलेंडर 910.50 रुपए में मिल रहा है. अगर आप बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गढ़वा में रह रहे हैं, तो आपको 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के लिए 910.50 रुपए देने होंगे. जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में आज एलपीजी सिलेंडर सबसे सस्ता मिल रहा है. 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत आज 892.50 रुपए है. सरायकेला-खरसावां जिले में भी इसी रेट में ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर मिल रहा है. पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 902 रुपए है. चतरा में अगर कोई ग्राहक आज यानी 18 मई को 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी लेगा, तो उसे 909.50 रुपए देने होंगे. कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ जिले में एलपीजी सिलेंडर झारखंड में सबसे महंगा बिक रहा है. इन तीनों जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज 912 रुपए है. झारखंड के सभी 24 जिलों में आज एलपीजी का क्या रेट है, यहां देख लें.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।