LPG Price Today: 4 महानगरों से भी महंगा एलपीजी सिलेंडर झारखंड में, जानें 6 जून को आपको कितने में मिलेगा रसोई गैस

LPG Price Today 6 June 2025: अगर आप झारखंड में रह रहे हैं, तो आप देश के चार महानगरों से ज्यादा महंगा एलपीजी सिलेंडर खरीद रहे हैं. झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपए है, जो किसी भी महानगर से महंगा है. झारखंड में सबसे सस्ता सिलेंडर पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में है, जो किसी भी महानगर से अधिक है. आपके शहर में आज 6 जून 2025 को एलपीजी सिलेंडर का भाव क्या है, पढ़ें.

By Mithilesh Jha | June 6, 2025 5:45 AM
an image

LPG Price Today 6 June 2025 Jharkhand: झारखंड में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर देश के 4 महानगरों से भी महंगा है. शुक्रवार 6 जून 2025 के लिए पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर का जो रेट तय किया है, उसके मुताबिक, दिल्ली में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपए है. मुंबई में 852.50 रुपए, चेन्नई में 868.50 रुपए और कोलकाता में 879 रुपए में रसोई गैस का सिलेंडर मिल रहा है. इसके उलट झारखंड में देखेंगे, तो सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर आपको जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में आज मिलेगा. यहां एलपीजी सिलेंडर की जो कीमत है, वह चारों महानगरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से ज्यादा है. इन दोनों जिलों में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज यानी 6 जून को 892.50 रुपए है. पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में इसी सिलेंडर का मूल्य 902 रुपए है. चतरा में अगर कोई ग्राहक इस सिलेंडर की डिलीवरी आज लेता है, तो उसे 909.50 रुपए चुकाने होंगे. झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का भाव आज 910.50 रुपए है. बोकारो, देवघर, धनबाद, दमका, गढ़वा समेत झारखंड के 24 जिलों में आज एलपीजी सिलेंडर का भाव क्या है, यहां चेक करें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

6 जून को आपके शहर में एलपीजी सिलेंडर का भाव

शहर/जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
रांची910.50 रुपए
जमशेदपुर892.50 रुपए
धनबाद910.50 रुपए
बोकारो910.50 रुपए
गिरिडीह910.50 रुपए
देवघर910.50 रुपए
दुमका910.50 रुपए
हजारीबाग912.00 रुपए
कोडरमा912.00 रुपए
पलामू910.50 रुपए
चतरा909.50 रुपए
जामताड़ा910.50 रुपए
गढ़वा910.50 रुपए
गोड्डा910.50 रुपए
गुमला910.50 रुपए
खूंटी910.50 रुपए
चाईबासा902.00 रुपए
लातेहार910.50 रुपए
लोहरदगा910.50 रुपए
पाकुड़910.50 रुपए
रामगढ़912.00 रुपए
साहिबगंज910.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां892.50 रुपए
सिमडेगा910.50 रुपए

इसे भी पढ़ें

Hemant Soren Gift: रांची को सीएम हेमंत सोरेन की सौगात, जाम से मिलेगी निजात

नक्सलवाद, अपराध, मानव तस्करी और ड्रग्स के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी

2 दिन के लिए देवघर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यात्रा को यादगार बनाने में जुटी झारखंड सरकार

JAC Board 12th Arts Result 2025: राजमहल के देव स्टेट टॉपर, बनना चाहते हैं IAS अधिकारी, 2 अन्य टॉपर की क्या है चाहत?

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version