मंडा पूजा दो व तीन जून को

ठाकुरगांव में शिव उपासना का महापर्व मंडा पूजा दो व तीन जून को आयोजित करने को लेकर बैठक हुई.

By KALICHARAN SAHU | May 26, 2025 9:58 PM
feature

बुढ़मू.

ठाकुरगांव में शिव उपासना का महापर्व मंडा पूजा दो व तीन जून को आयोजित करने को लेकर बैठक हुई. पूजा के सफल आयोजन के लिए एक कमेटी गठित की गयी. जिसके अध्यक्ष राजीव लाल शाहदेव, सचिव मुकेश कुशवाहा, उपाध्यक्ष गोपाल भगत, उपसचिव साकेत साहू, मुकेश साहू, कोषाध्यक्ष संतोष साहू, महामंत्री लाल सुनील नाथ शाहदेव, पुलकित नाथ शाहदेव, विजय राम, कुलदीप साहू, सोनू साहू, बिगन मुंडा, मंत्री राम मंगल साहू, आयुष चौरसिया, अनुज कुशवाहा आदि व संरक्षक लाल जय कुमार नाथ शाहदेव, लक्ष्मी नारायण तिवारी, लाल अक्षय नाथ शाहदेव, उमेश वैद्य, मुखिया सचिन पाहन, बंधन पाहन आदि को सर्वसम्मति से बनाया गया. बैठक में दो जून को लोटन सेवा, फूलखुंदी सह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व तीन जून को झूलन सह मेला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. वहीं दूसरी ओर प्रखंड के सारले गांव में 30 व 31 मई को मंडा पूजा का आयोजन किया जायेगा. सफल संचालन के लिए एक कमेटी गठित की गयी. जिसमें अध्यक्ष संतोष मुंडा, उपाध्यक्ष अरविंद गंझू, सचिव मोहन मुंडा, कोषाध्यक्ष मदन कुमार गंझू बनाये गये. संरक्षक के रूप में रामेश्वर गोप, हीरालाल व कैलाश लोहरा आदि को चुना गया.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version