सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा की

सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु होने की कामना को लेकर वट सावित्री की पूजा की.

By KEDAR MAHTO BERO | May 26, 2025 10:02 PM
an image

बेड़ो.

प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु होने की कामना को लेकर वट सावित्री की पूजा की. साथ ही नेम निष्ठा के साथ वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए रक्षा सूत्र भी बांधा. महिलाओं ने अपने पति की रक्षा व अखंड सौभाग्यवती होने की कामना की. साथ ही वट सावित्री को भोग प्रसाद निवेदित किया. विशेष कर महादानी मंदिर स्थित विशाल वटवृक्ष के समीप सैकड़ों महिलाओं ने पूजा-अर्चना की.

सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा : रातू.

लापुंग.

प्रखंड क्षेत्र की सुहागिन महिलाओं ने अखंड सुहाग के लिए सोमवार को वट सावित्री की पूजा की. सुहागिनें निर्जला उपवास रखकर बरगद पेड़ के नीचे सावित्री-सत्यवान की कथा सुनीं. वट पेड़ की परिक्रमा कर कच्चे सूत को बांधा. लापुंग, ककरिया, फतेहपुर, दोलाईंचा, महुगांव समेत अन्य दर्जनों गांवों में वट सावित्री की पूजा हुई.

बेड़ो, वट वृक्ष के नीचे पूजा करतीं सुहागिनें.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version