Ranchi News: रांची से सबसे अधिक 217 हज यात्री जायेंगे
राज्य से इस बार 1307 हज यात्री हज पर जा रहे है . इसमें सबसे अधिक हज यात्री रांची के हैं.
By PRABHAT GOPAL JHA | May 19, 2025 12:30 AM
रांची. राज्य से इस बार 1307 हज यात्री हज पर जा रहे है . इसमें सबसे अधिक हज यात्री रांची के हैं. यहां से 217 हज यात्री जा रहे हैं, जिसमें 118 पुरुष और 99 महिलाएं हैं . इसके बाद सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम से जा रहे हैं . यहां से 209 हज यात्री जा रहे हैं, जिनमें 107 पुरुष और 102 महिलाएं है . पूरे राज्य से 1299 पुरुष और 724 महिलाएं जा रही हैं . किसी भी जिले से कोई भी बच्चा हज पर नहीं जा रहा है . हज यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. गया, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि और कोलकाता से एक -एक हज यात्री रवाना हुए हैं . वह लोग वहां पहुंच कर इबादत में लगे हुए है.
ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर लें, तो एक दिन का समय बच जायेगा
पांच साल में हज जानेवालों की संख्या में
गिरावट
पिछले पांच साल में हज पर जानेवालों की संख्या में निरंतर गिरावट आयी है. इसका कारण रांची से इंबारकेशन प्वाइंट हटाया जाना है. इसके अलावा मुंबई आदि की तुलना में हवाई किराया अधिक लगना और हज यात्रा महंगा होना सहित अन्य कारण भी हैं .रांची के यात्रियों को कोलकाता जाकर विमान पकड़ना पड़ रहा है . इससे उनका खर्च और बढ़ गया है . एक हज यात्री पर औसतन 10 हजार रुपये से अधिक की राशि खर्च करनी पड़ रही है. वहीं आने-जाने की परेशानी अलग है . लोगों ने रांची से विमान शुरू कराने की मांग की
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।