Ranchi news : मंत्री सुदिव्य कुमार ने दिल्ली खेल विवि का किया दौरा, सुविधाओं की ली जानकारी

विवि की आधारभूत संरचना व विद्यार्थियों को मिल रहीं सुविधाओं की जानकारी ली. मंत्री ने कहा कि आनेवाले समय में झारखंड का अपना खेल विश्वविद्यालय होगा.

By RAJIV KUMAR | July 24, 2025 6:49 PM
an image

रांची.

झारखंड में खेल विवि की स्थापना के मद्देनजर राज्य के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने दिल्ली खेल विवि का दौरा किया. मंत्री के साथ विभागीय सचिव मनोज कुमार व खेल निदेशक शेखर जमुआर व अन्य अधिकारी तथा सीसीएल के अधिकारी मौजूद थे. इस दौरान मंत्री ने विवि की कुलपति पूर्व ओलिंपियन कर्णम मल्लेश्वरी सहित अन्य अधिकारी से बातचीत की. विवि की आधारभूत संरचना सहित विद्यार्थियों को उपलब्ध करायी जा रहीं सुविधाओं की जानकारी ली. मंत्री ने कहा कि दिल्ली खेल विवि आधुनिक खेल शिक्षा के साथ-साथ अनुसंधान की भी उच्चस्तरीय सुविधाएं प्रदान करता है. भारत को खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में ऐसे संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में अबुआ सरकार खेल क्षेत्र को नयी दिशा देने के लिए सकारात्मक पहल कर रही है. आने वाले समय में झारखंड का अपना खेल विश्वविद्यालय होगा, जो राज्य की खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक प्रमुख केंद्र बनेगा.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version