ठनका से मां की मौत, बेटी झुलसी

थाना क्षेत्र के हेसल पंचायत के मंझिलाटोली में शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे वज्रपात की चपेट में आने से सीता देवी (44, पति धर्मनाथ महतो) की मौत हो गयी

By JITENDRA | July 18, 2025 9:09 PM
an image

अनगड़ा.

थाना क्षेत्र के हेसल पंचायत के मंझिलाटोली में शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे वज्रपात की चपेट में आने से सीता देवी (44, पति धर्मनाथ महतो) की मौत हो गयी. वहीं उसकी पुत्री आशा कुमारी (22) झुलस गयी. घटना के संबंध में बताया गया कि सीता देवी घर से कुछ दूर स्थित अपने खेत में बेटी व अन्य परिजनों के साथ धान रोप रही थी. उसी समय वज्रपात की चपेट में आ गयी. हेसल के उपमुखिया दुर्गा महतो ने कहा कि पीड़ित परिवार को झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन के तहत चार लाख रुपये मुआवजा राशि का भुगतान किया जाना चाहिए. इसके लिए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. हेसल के पूर्व पंसस रामपोदो महतो ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शनिवार को रिम्स में कराया जायेगा.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version