अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

थाना क्षेत्र के बेड़ो-लोहरदगा मार्ग में प्रखंड कॉलोनी के समीप मंगलवार की रात लगभग 10.30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया

By KEDAR MAHTO BERO | May 14, 2025 9:43 PM
an image

प्रतिनिधि, बेड़ो.

थाना क्षेत्र के बेड़ो-लोहरदगा मार्ग में प्रखंड कॉलोनी के समीप मंगलवार की रात लगभग 10.30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर पीसीआर हाइवे पेट्रोलिंग के जवानों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे रिम्स रांची भेज दिया. रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो. उसकी पहचान नरकोपी थाना क्षेत्र के डोरंडा पीपर टोली निवासी सुखराम मुंडा (30) पिता गंजाधर मुंडा के रूप में की गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि पुलिस ने घायल को एंबुलेंस 108 पर भेजने का प्रयास किया. लेकिन समय पर उसे एंबुलेंस उपलब्ध नहीं मिलने से उसे बेहतर इलाज नहीं मिल सका. अंततः उसकी रिम्स में मौत हो गयी. उसके शरीर से काफी खून बह चुका था. मृतक सुखराम मुंडा कांग्रेस पार्टी पंचायत अध्यक्ष अर्जुन मुंडा का भतीजा था.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version