नागेश्वर बने विस्थापित प्रभावित संवेदक संघ के अध्यक्ष

विस्थापित प्रभावित संवेदक संघ की बैठक जितेंद्र कुमार राम की अध्यक्षता में हुई

By JITENDRA RANA | July 14, 2025 6:51 PM
an image

पिपरवार. बसंत विहार कॉलोनी स्थित श्रमिक क्लब में विस्थापित प्रभावित संवेदक संघ की बैठक जितेंद्र कुमार राम की अध्यक्षता में हुई. इसमें तीन वर्षों के लिए कोर कमेटी का गठन किया गया. लेकिन अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदारों का नाम सामने आने के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराना पड़ा. जिसमें नागेश्वर गंझू को सबसे अधिक मत प्राप्त होने पर उन्हें अध्यक्ष घोषित किया गया. संघ को नया अध्यक्ष मिलने के बाद संवेदकों ने नागेश्वर गंझू को माला पहना कर स्वागत किया. अंत में पुन: बैठक कर कमेटी का विस्तार करने पर सहमति बनी. संचालन विजय कुमार महतो ने किया. लक्ष्मण कुमार मंडल व इकबाल हुसैन बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित थे. मौके पर महेश प्रसाद, अनिल कुमार पासवान, कुलदीप राम, जालेश्वर यादव, इस्लाम अंसारी, राजेंद्र साव, शिव शंकर साव, अशोक कुमार महतो, राजेश महतो, नरेंद्र कुमार महतो, प्रदीप कुमार महतो, राजू पासवान, जानकी महतो, अर्जुन महतो, निर्मल महतो, विजय कुमार साहू, विनोद महतो, संजय कुमार केशरी, शिव कुमार पासवान, दिनेश गंझू, मुकेंद्र पासवान, शंकर गंझू, कमलेश कुमार महतो, राजन कुमार, प्रेम कुमार आदि उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version