Political News : कांग्रेस भवन में मनायी पंडित नेहरू की पुण्यतिथि

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को कांग्रेस भवन में प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनायी गयी. कांग्रेसजनों ने पं नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

By PRADEEP JAISWAL | May 27, 2025 6:19 PM
an image

रांची (प्रमुख संवाददाता). प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को कांग्रेस भवन में प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनायी गयी. कांग्रेसजनों ने पं नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. वक्ताओं ने कहा कि पं नेहरू का स्वतंत्रता के आंदोलन में अहम योगदान था. आंदोलन के दौरान 10 वर्षों से अधिक समय जेल में बिताया. स्वतंत्रता मिलने के बाद उनकी दूरदर्शी सोच ने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव डाली. दुनिया को पंचशील का सिद्धांत देने वाले पंडित नेहरू ने भारत के नवनिर्माण में देश के हर राज्यों को बराबर का हक प्रदान किया. श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में राकेश सिन्हा, सोनाल शांति, जगदीश साहू, नवीन सिंह, सुरेन राम, नरेंद्र कुमार लाल, प्रभात कुमार, कामता पासवान, भोलानाथ सिंह, मनोज सिंह, मोहसिन अहमद, रामबचन पासवान,अरुण प्रसाद शामिल थे.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version