प्रमुख संवाददाता (रांची). भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सरकार युवा आक्रोश रैली से डर चुकी है. भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रोका जा रहा है. यह अन्याय की अति व जुल्म की पराकाष्ठा है. एक डरा हुआ मुख्यमंत्री ही ऐसा कर सकता है. रांची में प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन से न तो झारखंड संभल रहा है और न पार्टी. भाजपा कार्यकर्ता गीदड़ भभकी से डरनेवाले नहीं हैं. भाजपा कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे. झारखंड की जनता को अहिंसात्मक तरीके से न्याय दिलाने तक लड़ाई जारी रहेगी. हेमंत सोरेन सरकार आंदोलन को कुचल नहीं सकती.
संबंधित खबर
और खबरें