न्यू ईयर में खूब छलके जाम, 27.52 करोड़ की शराब गटक गया झारखंड
New Year Liquor Sales in Jharkhand: नए साल के स्वागत में झाखंड के लोगों ने खूब जाम छलकाए. 30, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को 27.52 करोड़ रुपए की लोग शराब गटक गए.
By Mithilesh Jha | January 2, 2025 3:38 PM
New Year Liquor Sales in Jharkhand: न्यू ईयर के मौके पर झारखंड में शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई. 30 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच करीब 60 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई. 30 दिसंबर को 14.58 करोड़ रुपए और 31 दिसंबर को 27.52 करोड़ रुपए की शराब बिकी. एक जनवरी 2025 को 18 से 19 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई. हालांकि, आधिकारिक आंकड़ा अभी जारी नहीं हुआ है. वर्ष 2023 में 31 दिसंबर को 24 करोड़ की शराब बिकी थी. वर्ष 2024 में 31 दिसंबर को पिछले साल की तुलना में शराब की बिक्री में इजाफा हुआ है. इस बार 3.50 करोड़ रुपए अधिक की शराब बिकी है.
झारखंड में सबसे ज्यादा शराब रांची में बिकी
झारखंड में सबसे ज्यादा शराब की बिक्री राजधानी रांची में हुई. पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग और सरायकेला क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर रहे. इन जिलों में लोग 31 दिसंबर को 2 करोड़ रुपए से अधिक की शराब पी गये. बोकारो, देवघर, गिरिडीह, पलामू, रामगढ़ में 31 दिसंबर को 1 करोड़ रुपए से अधिक की शराब की बिक्री हुई. राज्य में सबसे कम 19.65 लाख रुपए की शराब जामताड़ा में बिकी.
30 की तुलना में 31 दिसंबर को दोगुनी हुई बिक्री
जिलों से जो जानकारी आई है, उसके अनुसार, 30 दिसंबर को राज्य भर में लगभग 14 करोड़ रुपए की शराब बिकी थी. 31 दिसंबर को यह आंकड़ा 27.52 करोड़ रुपए हो गया. एक जनवरी को शराब की बिक्री में कमी आई.
नये साल के जश्न में राजधानी रांची में भी शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई. शहर में 31 दिसंबर को 5.10 करोड़ रुपए की शराब बिकी. एक दिन में अधिकतम 4.62 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री का अब तक का रिकॉर्ड रांची के नाम था. एक जनवरी को लगभग 3 करोड़ रुपए से अधिक की शराब की बिक्री हुई. 31 दिसंबर 2024 और 1 जनवरी 2025 को मिलाकर रांची में 8 करोड़ से अधिक की शराब बिकी है.
31 दिसंबर को किस जिले में कितने की शराब बिकी, यहां देखें
जिले का नाम
शराब की बिक्री की राशि
बोकारो
1,27,40,053 रुपए
गिरिडीह
1,05,87,425 रुपए
लोहरदगा
23,42,575 रुपए
गोड्डा
60,91,880 रुपए
पाकुड़
34,15,400 रुपए
चतरा
70,15,320 रुपए
गुमला
61,80,805 रुपए
पलामू
1,11,49,690 रुपए
देवघर
1,32,87,230 रुपए
हजारीबाग
2,47,01,025 रुपए
रामगढ़
1,20,54,350 रुपए
धनबाद
1,85,50,600 रुपए
जामताड़ा
19,65,350 रुपए
रांची
5,10,18,853 रुपए
दुमका
65,80,590 रुपए
खूंटी
42,45,650 रुपए
साहिबगंज
57,00,015 रुपए
पूर्वी सिंहभूम
2,69,61,570 रुपए
कोडरमा
64,31,550 रुपए
सिमडेगा
57,55,460 रुपए
गढ़वा
43,22,590 रुपए
लातेहार
43,15,310 रुपए
पश्चिमी सिंहभूम
95,01,535 रुपए
1800 करोड़ से अधिक का मिला राजस्व
झारखंड सरकार ने शराब बेचकर वित्त वर्ष 2024-25 में 2700 करोड़ रुपए राजस्व का लक्ष्य रखा है. अब तक लगभग 1800 करोड़ रुपए से अधिक के राजस्व की प्राप्ति हो गई है. आबकारी विभाग को 3 महीने में अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 900 करोड़ रुपए के राजस्व की जरूरत है.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।