Political news : ढाई साल से नहीं हुई भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, उठ रहे सवाल

23-24 जनवरी 2023 को देवघर में हुई थी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की अंतिम बैठक. बाबूलाल मरांडी के अध्यक्ष बनने के बाद नहीं हुई है प्रदेश कार्यसमिति की बैठक.

By RAJIV KUMAR | July 3, 2025 12:21 AM
an image

सतीश कुमार,

रांची

. झारखंड भाजपा में फिलहाल संगठन की मजबूती व संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. इधर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पिछले ढाई साल से नहीं हुई है. इसको लेकर पार्टी के अंदरखाने में सवाल उठ रहे हैं. पार्टी की संवैधानिक परंपराओं के अनुसार, प्रत्येक तीन माह में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होनी है. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की अंतिम बैठक 23-24 जनवरी 2023 को देवघर में हुई थी. यह बैठक तत्कालीन अध्यक्ष व वर्तमान राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में हुई थी. इसमें अन्नपूर्णा देवी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, बाबूलाल मरांडी, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, विधायक, सांसद व जिलाध्यक्ष मौजूद थे. इसके बाद चार जुलाई 2023 को बाबूलाल मरांडी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कमान सौंपी गयी. इसके बाद से अब तक प्रदेश कार्यसमिति की बैठक नहीं हुई है. इसको लेकर पार्टी के अंदरखाने में चर्चा चल रही है.

कार्यसमिति सदस्यों की सूची तैयार की गयी थी

सात माह से चल रहा सदस्यता अभियान

विधानसभा चुनाव के बाद से प्रदेश भाजपा में पिछले सात माह से सदस्यता अभियान के साथ संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. 22 दिसंबर को पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी थी, लेकिन यह प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो पायी है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, राज्य के 29 हजार बूथों में से 50 प्रतिशत से अधिक बूथों पर संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी. मंडल अध्यक्षों के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. हालांकि, अब इसके सत्यापन का कार्य चल रहा है. पार्टी ने एक साथ मंडल अध्यक्षों की घोषणा करने की तैयारी की है. मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित होने के बाद जिलाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. 27 संगठनात्मक जिलों में से आधा से अधिक में जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा. इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व से पर्यवेक्षक आयेंगे.

तय समय पर सांगठनिक प्रक्रिया पूरी होगी : प्रतुल

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसका संगठन भी सबसे बड़ा है. पिछले सात माह से सदस्यता अभियान व सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. बीच में पूरा संगठन विधानसभा चुनाव में भी व्यस्त रहा. तय समय पर सारी सांगठनिक प्रक्रिया और बैठकें पूरी कर ली जायेंगी. भाजपा में कांग्रेस, झामुमो व राजद की तरह एक परिवार के इशारे पर मनोनयन नहीं होता है. यहां संगठन के पदों के लिए पारदर्शी तरीके से चुनाव होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version