Ranchi News कहीं दिखेगा प्रेम मंदिर तो कहीं अंकोरवाट

दुर्गा पूजा में अब महज दो माह का समय बचा है और रांची शहर एक बार फिर आस्था, भक्ति और उत्सव के रंग में रंगने को तैयार है.

By MUNNA KUMAR SINGH | August 3, 2025 1:10 AM
an image

मंदिरों पर आधारित होगा रांची का पूजा पंडाल

दुर्गा पूजा को लेकर पंडाल निर्माण शुरू, इस बार थीम आधारित पंडालों का दिखेगा जलवा

बकरी बाजार में दिखेगा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर अंकोरवाट

लगभग 14400 वर्गफीट में पंडाल बनाया जा रहा है. ऊंचाई करीब 110 फीट

पंडाल निमार्ण में लगभग 70 लाख रुपये खर्च होने की संभावना

धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत होंगे पूजा पंडाल

इस वर्ष रांची में दिखेगी देश-विदेश के प्राचीन मंदिरों की झलकरांची में इस साल देश-दुनिया के प्रचलित मंदिरों के दर्शन होंगे. कंबोडिया में स्थित अंकोरवाट मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है. भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार की ओर से कंबोडिया के प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर की तर्ज पर लगभग 14400 वर्गफीट में विशाल पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. वहीं, पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू की ओर से वृंदावन के प्रेम मंदिर का प्रारूप तैयार किया जा रहा है. रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति नॉर्थ कॉलोनी की ओर से दक्षिण भारतीय मंदिर का प्रारूप दिखाई देगा. वहीं, कई जगहों पर विशेष थीम पर आधारित पूजा पंडाल का निर्माण किया जायेगा. 25 लाख से लेकर 70 लाख तक की लागत का पूजा पंडाल तैयार किया जायेगा.

बकरी बाजार में तैयार हो रहा कंबोडिया का अंकोरवाट मंदिर

हरमू में दिखेगा वृंदावन का प्रेम मंदिर

रांची रेलवे स्टेशन में तिरुपति बालाजी मंदिर

कोकर में चंदन नगर की झलक

कांटाटोली में ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित होगा पंडाल

काल्पनिक होगा सत्य अमर लोक का पूजा पंडाल

बच्चों के लिए आकर्षक होगा राजस्थान मित्र मंडल का प्रारूप

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version