लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को आएंगे रांची, जमशेदपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में होंगे शामिल
Om Birla Ranchi Visit: जमशेदपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्लेटिनम जुबली समारोह 25 मई को है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस समारोह में शामिल होंगे. उन्होंने इसकी अनुमति दे दी है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को रांची आएंगे. वे 25 मई की दोपहर में जमशेदपुर में कार्यक्रम में शामिल होंगे. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आमंत्रण पर लोकसभा अध्यक्ष ने इस कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति दी है.
By Guru Swarup Mishra | May 17, 2025 7:54 PM
Om Birla Ranchi Visit: रांची-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को रांची आएंगे. वे 25 मई की दोपहर में जमशेदपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे. चैंबर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे कर रहा है. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आमंत्रण पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति दे दी है. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गयी है.
रांची में ओम बिरला का होगा नागरिक अभिनंदन
लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई की शाम 5 बजे जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रांची लौटेंगे. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि रांची में शाम 5 बजे स्वर्ण भूमि सभागार (डंगरा टोली) में लोकसभा अध्यक्ष का भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा. इस नागरिक अभिनंदन में रांची शहर के सैकड़ों संस्थाओं और रांची शहर के गणमान्य लोग और सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे.
25 मई को रांची में रात्रि विश्राम के बाद 26 मई को लोकसभा अध्यक्ष दिल्ली के लिए रवाना होंगे. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष के रूप में ओम बिरला पहली बार झारखंड आ रहे हैं. रांची में सामाजिक संगठनों द्वारा उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।