गायत्री प्रज्ञा पीठ प्रांगण खलारी में एक कुंडीय गायत्री यज्ञ कल

गायत्री प्रज्ञा पीठ प्रांगण खलारी में 25 मई को सुबह नौ बजे से एक कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जायेगा.

By DINESH PANDEY | May 23, 2025 7:52 PM
feature

खलारी.

गायत्री प्रज्ञा पीठ प्रांगण खलारी में 25 मई को सुबह नौ बजे से एक कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जायेगा. गायत्री शक्तिपीठ डकरा के मिथिलेश प्रजापति ने बताया कि आयोजन पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचार क्रांति अभियान “मानव में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण” को साकार करने के लिए किया जा रहा है. यज्ञ न केवल आत्मिक शुद्धि का माध्यम है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और चेतना के संचार का भी स्रोत बनेगा. आयोजकों ने सभी से समय पर पधारकर पूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी का श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है. गायत्री परिवार डकरा शक्तिपीठ के द्वारा आयोजित एकदिवसीय गायत्री यज्ञ में भाग लेने के लिए समस्त श्रद्धालुओं, सत्पथ साधकों व संस्कृति प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया गया है.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version