रांची. रांची रेल मंडल के रेल अस्पतालों के ओपीडी की समय सारिणी में बदलाव किया जायेगा. जो 21 अप्रैल से प्रभावी होगा. रेल बोर्ड द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार नयी समय सारिणी के अनुसार ओपीडी सोमवार से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक और शनिवार को सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक चलेगा. वहीं इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी. नयी समय सारणी रांची रेल डिविजन के तीनों यूनिट रांची, मुरी व बानो में लागू होगी. मालूम हो वर्तमान में ओपीडी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलता है.
संबंधित खबर
और खबरें