Ranchi news : झारखंड में 17.88 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 10.48 लाख हेक्टेयर में लगा धान

उत्तरी छोटानागपुर में करीब 70 फीसदी खेतों में धान लग गया है.

By RAJIV KUMAR | August 2, 2025 6:12 PM
an image

रांची.

कृषि विभाग ने 17.88 लाख हेक्टेयर में धान लगाने का लक्ष्य रखा था. इसकी तुलना में 10.48 लाख हेक्टेयर में धान लग गया है. यह तय लक्ष्य का करीब 59 फीसदी है. सबसे अच्छा रोपा उत्तरी छोटानागपुर में हुआ है. उत्तरी छोटानागपुर में करीब 70 फीसदी खेतों में धान लग गया है. वहीं, कोल्हान में 67 तथा संताल परगना में तय लक्ष्य का करीब 70 फीसदी खेतों में रोपा हो गया है. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में 53 तथा पलामू प्रमंडल में 48 फीसदी खेतों पर धान का रोपा हो पाया है. आम तौर पर 31 जुलाई तक रोपा का अच्छा समय माना जाता है.

खूंटी की स्थिति सबसे खराब

सीधी बुआई से एक लाख हेक्टेयर में लगा धान

राज्य के कई जिलों में सीधी बुआई से भी धान लगाया जाता है. सीधी बुआई से करीब एक लाख हेक्टेयर में धान लगा है. रोपा से करीब 10 लाख हेक्टेयर में धान लगाया जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version