पद्मश्री से नवाजे गए झारखंड के नामचीन ठेठ नागपुरी गायक और भिनसरिया राग के राजा महावीर नायक

Padma Award 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के नामचीन ठेठ नागपुरी गायक और भिनसरिया राग के राजा महावीर नायक को पद्मश्री से सम्मानित किया. दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया. वर्ष 1962 से वे ठेठ नागपुरी गीत गा रहे हैं. उन्होंने 50 वर्षों से भी अधिक समय नागपुरी गीत-संगीत को दिया है

By Guru Swarup Mishra | May 27, 2025 7:13 PM
an image

Padma Award 2025: रांची-झारखंड के नामचीन ठेठ नागपुरी गायक और भिनसरिया राग के राजा महावीर नायक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया. दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आज मंगलवार को उन्हें सम्मानित किया गया. नागपुरी ठेठ गायकों में महावीर नायक की पहचान ‘भिनसरिया कर राजा’ के रूप में है. 1962 से वे ठेठ नागपुरी गीत गा रहे हैं. नागपुरी गीत-संगीत को उन्होंने 50 वर्षों से भी अधिक समय दिया है. इनसे पहले झारखंड के मुकुंद नायक और मधु मंसूरी हंसमुख को पद्मश्री से नवाजा जा चुका है.

देश-विदेश में बिखेर चुके हैं नागपुरी गायिकी का जलवा


महावीर नायक देश-विदेश में नागपुरी गायिकी का जलवा बिखेर चुके हैं. पद्मश्री मुकुंद नायक और डॉ रामदयाल मुंडा के साथ उन्‍हें ताइवान जाने का मौका मिला था. देश के विभिन्न राज्‍यों के साथ-साथ विदेशों में भी इन्हें कई सम्‍मान मिल चुके हैं. वर्ष 2014 में भारत लोकरंग महोत्‍सव में इन्हें लोककला रत्‍न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 2019 में स्‍वर्ण जयंती समारोह में भी ये सम्‍मानित किए गए.

‘भिनसरिया कर राजा’ के रूप में है उनकी पहचान

नागपुरी ठेठ गायकों में महावीर महावीर नायक की पहचान ‘भिनसरिया कर राजा’ के रूप में है. लोग इसी नाम से इन्हें जानते हैं. झारखंड के सिमडेगा में आयोजित कार्यक्रम में सिमडेगावासियों ने महावीर नायक को यह उपाधि दी थी. ठेठ नागपुरी गीत में महावीर नायक की पहचान रांची के हटिया आने के बाद हुई. उन्होंने 1963 में रांची के एचईसी में योगदान दिया. इसके साथ ही उन्होंने नागपुरी गीतों की रचना शुरू की और गायकी को एक नयी दिशा दी. फिर सिलसिला चल पड़ा. 50 वर्षों तक उन्होंने नागपुरी की सेवा की.

ये भी पढ़ें: Supreme Court: झारखंड की एक महिला ADJ ने क्यों खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा? 29 मई को होगी सुनवाई

रामनवमी पर जन्म की वजह से नाम पड़ा महावीर


रांची के नजदीक उरुगुटु (पिठोरिया, गिंजो ठाकुरगांव के पास) के रहनेवाले महावीर नायक का जन्म 1942 में हुआ. उनके पिता खुदू नायक कला प्रेमी थे. यही वजह है कि बचपन से ही उनका नागपुरी गीतों से गहरा लगाव था. रामनवमी के दिन उनका जन्म हुआ. इसलिए उनका नाम महावीर रखा गया. महावीर नायक की सात बेटियां हैं. एक पुत्र था, लेकिन उसका निधन हो गया. वह फिलहाल हटिया के नायक टोली (चांदनी चौक, रांची) में रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: झारखंड में अगले 72 घंटे भारी बारिश, तेज हवाओं के साथ वज्रपात, IMD की चेतावनी

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version