चमघाटी में सवारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक दर्जन मजदूर घायल, पांच रिम्स रेफर

रांची-मुरी मार्ग पर चमघाटी में शनिवार की सुबह एक सवारी वाहन (चैलेंजर) दुर्घटनाग्रस्त हो गया, घटना में वाहन में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये.

By SATYAPRAKASH PATHAK | June 22, 2025 12:39 AM
an image

अनगड़ा. रांची-मुरी मार्ग पर चमघाटी में शनिवार की सुबह एक सवारी वाहन (चैलेंजर) दुर्घटनाग्रस्त हो गया, घटना में वाहन में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. बताया गया कि गोड़ाडीह सिल्ली से यात्रियों को लेकर रांची ले जा रहा सवारी वाहन चमघाटी में ओवरलोड के कारण अनियंत्रित हो गया व पीछे लुढ़कते हुए गड्ढे में जा गिरा. घटना के बाद स्थानीय लोगों व दूसरे वाहनों पर सवार लोगों ने घायलों की मदद की, उन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा. घटना में गोड़ाडीह के त्रिलोचन महतो (30), रीता देवी (40), लोवाडीह की अंजु देवी (30), अजयगढ़ का गोराई मुंडा (45) व रविन्द्र मुंडा (28) गंभीर रूप से घायल हो गये. अनगड़ा सीएचसी में डॉ विनोद दास ने इनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया. वहीं गोड़ाडीह की शिवानी देवी (30), रीता देवी (40), अनिल महतो (45), लालचंद महतो (40), मलीका देवी (26), सुलोचना देवी (40), रोशना देवी (46), अजयगढ़ की निर्मला देवी (44) का प्राथमिक उपचार कर सीएचसी से छुट्टी दे दी गयी. अधिकतर घायल रांची में दिहाड़ी मजदूरी करने जा रहे थे, ग्रामीणों ने बताया कि मजदूरों को सवारी वाहन में ठूंस कर ले जाया जाता है, 20 लोगों के बैठने की जगह पर 60-70 लोगों को उपर-नीचे बैठाया व लटकाया जाता है, जिससे मार्ग पर दुर्घटना होती रहती है.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version