राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ऐसी होगी सुरक्षा व्यवस्था, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

President Droupadi Murmu Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की 2 दिवसीय झारखंड यात्रा के पहले प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की. बैठक में क्या-क्या निर्देश दिये गये, यहां पढ़ें.

By Mithilesh Jha | February 10, 2025 7:06 PM
an image

President Droupadi Murmu Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की झारखंड यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं हैं. राजधानी रांची में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम रहेंगे. मुख्य सचिव अलका तिवारी ने खुद सोमवार को राष्ट्रपति की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की. राष्ट्रपति 2 दिवसीय दौरे पर 14 फरवरी को रांची आ रहीं हैं. वह 15 फरवरी को दिल्ली लौटेंगीं. इस दौरान वह बीआईटी मेसरा (बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा) के प्लैटिनम जुबिली समारोह में हिस्सा लेंगी. उनके रांची आगमन पर की तैयारियों पर मुख्य सचिव ने हाई लेवल मीटिंग की है. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गयी.

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने बैठक में दिये ये निर्देश

बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रोटोकॉल के अनुसार राष्ट्रपति के दौरे के दौरान पूरी व्यवस्था चाक-चौबंद रखें. जहां जरूरी हो, हर विभाग एक-दूसरे के साथ समन्वय स्थापित करे और तैयारियों को पुख्ता करे. समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

राष्ट्रपति के मिनट टू मिनट कार्यक्रम पर भी हुई चर्चा

मुख्य सचिव ने एयरपोर्ट के निदेशक को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वीआईपी लाउंज को व्यवस्थित रखने के भी निर्देश दिये. मुख्य सचिव अलका तिवारी ने इस दौरान राष्ट्रपति के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की तैयारियों का भी जायजा लिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रपति के आगमन से लेकर वापसी तक की तैयारियों पर हुई बात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के दौरान स्वागत के लिए बुके की व्यवस्था, राष्ट्रीय गान, कारकेड, सुरक्षा व्यवस्था, भोजन और आवासन की व्यवस्था, बिजली और माईक की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल और आवासन स्थल पर मेडिकल टीम की व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था, आवागमन मार्ग को दुरुस्त करने समेत कई अन्य जरूरी व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गयी.

इसे भी पढ़ें

10 फरवरी 2025 को कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें देखें रेट

Jharkhand Weather: अब चढ़ेगा झारखंड का तापमान, जानें आज कहां थी सबसे ज्यादा ठंड?

आम श्रद्धालु की तरह प्रयागराज स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दिखे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, देखें Video

महाकुंभ से रांची लौट रही कार ने हजारीबाग में 2 ट्रकों को मारी टक्कर, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत, 7 घायल

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version