छह साल से निष्क्रिय झारखंड के सात दलों को हटाने की प्रक्रिया शुरू

भारत निर्वाचन आयोग, नयी दिल्ली की ओर से यह सूचना दी गयी है

By PRAVEEN | July 10, 2025 12:35 AM
an image

रांची. भारत निर्वाचन आयोग, नयी दिल्ली की ओर से यह सूचना दी गयी है कि झारखंड के सात राजनीतिक दलों (देवघर के भारत विकास मोर्चा, पलामू के भारतीय जनमुक्ति पार्टी एवं मानव मुक्ति मोर्चा, गढ़वा के नवजवान संघर्ष मोर्चा एवं रांची के जनसाधारण पार्टी, झारखंड विकास दल तथा राष्ट्रीय मजदूर किसान प्रजातांत्रिक पार्टी) द्वारा पिछले छह वर्षों से लोकसभा या विधानसभा के आम चुनाव तथा उपचुनाव में भाग नहीं लिया गया है. इन दलों में से कई का अस्तित्व समाप्त हो गया है. अब इन दलों को राजनीतिक दलों की सूची से हटाने की प्रक्रिया की जानी है. ऐसे में आयोग के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के कार्यालय से कार्रवाई शुरू की गयी है. इसके तहत इन दलों के अध्यक्ष या महासचिव को पार्टी की ओर से शपथ पत्र सहित लिखित पक्ष 15 जुलाई तक देने को कहा गया है. साथ ही 22 जुलाई की सुबह 11 बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में सुनवाई की तिथि तय की गयी है. इसकी सूचना राजनीतिक दलों को दे दी गयी है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उक्त राजनीतिक दलों के प्राधिकृत प्रतिनिधियों से इस संबंध में समय से वांछित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version