डाककर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

भारतीय मजदूर संघ की आनुषंगिक इकाई भारतीय डाक कर्मचारी संघ के आह्वान पर डाककर्मियों ने 40 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को बांह में काली पट्टी बांध कर विरोध करते हुए कार्य किया

By JITENDRA | July 15, 2025 9:17 PM
an image

अनगड़ा.

भारतीय मजदूर संघ की आनुषंगिक इकाई भारतीय डाक कर्मचारी संघ के आह्वान पर डाककर्मियों ने 40 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को बांह में काली पट्टी बांध कर विरोध करते हुए कार्य किया. उन्होंने जगह-जगह प्रदर्शन किया. इसमें रांची मंडल के मुख्य डाकघर, प्रधान डाकघर, उपडाकघर के डाककर्मी व रांची प्रमंडल अंतर्गत शाखा डाकघर के सभी ग्रामीण डाक सेवक शामिल हुए. भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ रांची प्रमंडल के प्रमंडलीय सचिव सह राजाडेरा के डाकपाल रामकुमार दीपक ने चेताया कि उनकी मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में 22 जुलाई को शाम छह बजे कार्यालय बंद होने के बाद मंडल कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जायेगा. इसके बाद भी बात नहीं बनी तो 31 जुलाई को एक दिन का सांकेतिक हड़ताल व 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे. विरोध-प्रदर्शन में रांची मंडल के 1000 से भी अधिक डाक कर्मचारी शामिल हुए.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version