चुआड़ विद्रोह के नायक रघुनाथ महतो की जयंती मनी

सिल्ली के बुढ़ाम के समीप रघुनाथ चौक पर शुक्रवार को आजसू पार्टी के तत्वावधान में चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की जयंती मनायी गयी.

By VISHNU GIRI | March 21, 2025 6:46 PM
an image

सिल्ली.

सिल्ली के बुढ़ाम के समीप रघुनाथ चौक पर शुक्रवार को आजसू पार्टी के तत्वावधान में चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक व अन्य लोगों ने शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. श्री सिंह ने कहा कि रघुनाथ महतो अंग्रेजों के अत्याचार और शोषण के विरोध में ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ वर्ष 1769 में चुआड़ विद्रोह की शुरुआत की थी. उन्होंने आदिवासियों का नेतृत्व किया और वर्ष 1805 में विद्रोह समाप्त हुआ था. उन्होंने अपना गांव, अपना राज, दूर भगाओ विदेशी राज का नारा दिया था. मौके पर त्रिलोचन महतो, शिव शंकर प्रसाद, डबलु महली, शिव शंकर महतो, तरुण महतो, मंटू महतो, दिलीप महतो, देवीलाल महतो, चैता महतो, जयंत महतो, अभिमन्यु लोहरा, राजू महतो आदि उपस्थित थे.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version