रांची में केक काटकर मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, सीएम ने दी शुभकामना
Rahul Gandhi Birthday : राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन पर देशभर से लोग जन्मदिन की बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी बीच राजधानी रांची के प्रेस क्लब में राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया.
By Dipali Kumari | June 19, 2025 12:26 PM
Rahul Gandhi Birthday : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास अवसर पर उन्हें देशभर से लोग जन्मदिन की बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी बीच राजधानी रांची के प्रेस क्लब में राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया.
सीएम ने दी जन्मदिन की शुभकामना
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. सीएम के अलावा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन समेत कई अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी. प्रेस क्लब में केक कटिंग सेरेमनी के दौरान झारखंड कांग्रेस के प्रभारी , प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केशव महतो समेत झारखंड के अन्य मंत्री, विधायक और कांग्रेस नेता मौजूद रहें.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।