Rain Alert: रांची में अगले 3 घंटे में गरज के साथ वज्रपात और वर्षा की चेतावनी
Rain Alert: मौसम वैज्ञानिक ने खराब मौसम को देखते हुए रांची जिले के लोगों से अपील की है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित जगहों पर शरण लें. अगर खराब मौसम में फंस गये हैं, तो किसी पेड़ के नीचे शरण न लें. पक्की छत के नीचे चले जायें. बिजली के खंभों से भी दूर ही रहें. किसानों को सलाह दी गयी है कि वे मौसम ठीक होने तक खेतों पर न जायें.
By Mithilesh Jha | June 3, 2025 4:24 PM
Rain Alert: झारखंड की राजधानी रांची में अगले 1 से 3 घंटे में गरज के साथ वज्रपात और वर्षा होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि अगले 3 घंटे के दौरान रांची के मौसम में बदलाव देखा जायेगा. कुछ जग8हों पर हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. इतना ही नहीं, जिले में कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.
कुछ जगहों पर चलेंगी तेज हवाएं
मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि जिले कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं. उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए मौसम केंद्र ने कुछ दिशा-निर्देश जारी किये हैं, लोगों को इसका पालन जरूर करना चाहिए.
मौसम वैज्ञानिक ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित जगहों पर शरण लें. अगर खराब मौसम में फंस गये हैं, तो किसी पेड़ के नीचे शरण न लें. पक्की छत के नीचे चले जायें. बिजली के खंभों से भी दूर ही रहें. किसानों को सलाह दी गयी है कि वे मौसम ठीक होने तक खेतों पर न जायें.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।