रक्षाबंधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने गिनायीं उपलब्धियां, कहा-इन योजनाओं से बढ़ा आधी आबादी का मान-सम्मान

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि झारखंड की आधी आबादी को हक-अधिकार और सम्मान देने के लिए आपके भाई और बेटे ने पिछले साढ़े चार वर्षों में कई योजनाओं को धरातल पर उतारा है.

By Guru Swarup Mishra | August 19, 2024 4:33 PM
an image

रांची: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन पर आधी आबादी को भरोसा दिया कि सरकार उनके मान-सम्मान और हक-अधिकार के लिए पिछले चार वर्षों से हर संभव प्रयास कर रही है. आपकी आर्थिक मजबूती के लिए कई सरकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं, जिसका असर भी दिख रहा है. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, पेंशन राशि, फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, अबुआ आवास योजना, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना, हरा राशन कार्ड योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना और साइकिल वितरण योजना से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिल रहा है.

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से कितनी मिलेगी राशि?

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के तहत राज्य की 48 लाख से अधिक बहनों को हर साल 12 हजार की सम्मान राशि मिलेगी. एक परिवार में अगर मेरी 3-4 बहनें हैं तो उस परिवार को सिर्फ इस योजना से एक साल में सम्मान राशि 36-48 हजार रुपए मिलेगी.

विधवा, परित्यक्त या एकल माताओं को कितनी मिल रही पेंशन राशि?

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि देश में झारखंड पहला राज्य है, जहां 50 वर्ष से अधिक की विधवा, परित्यक्त या एकल माताओं-बहनों को राज्य सरकार हर महीने 1 हजार रुपए की पेंशन सम्मान के रूप में दे रही है. यह पेंशन राशि लाखों माताओं-बहनों के बुढ़ापे का सहारा बन रही है. हर साल आपको 12 हजार रुपए की यह राशि आपके बुढ़ापे की लाठी को मजबूत बना रही है.

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से मिलती है कितनी राशि?

झारखंड सरकार ने राज्य की 10 लाख किशोरियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़कर उनके सपनों को पंख देने का भी काम किया है. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कुल 40 हजार रुपए की यह सहायता राशि हर बहन और बेटी को आगे बढ़ने में मदद कर रही है.

सखी मंडल की दीदियों को बैंक क्रेडिट या लिंकेज से मिली कितनी राशि?

झारखंड के इतिहास में पहली बार हुआ है कि सखी मंडल से जुड़ी लाखों माताओं-बहनों को हजारों करोड़ रुपए की राशि बैंक क्रेडिट/लिंकेज के रूप में दी गयी है. पिछले साढ़े चार वर्षों में 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि आजीविका संवर्धन के लिए दीदियों को दी गयी, जो पूर्व की सरकारों द्वारा दी गयी राशि से 12 गुना अधिक है. आपके द्वारा पलाश ब्रांड के अंतर्गत निर्मित कई उत्पादों ने देश-विदेश में धूम मचाई है.

फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान से महिलाओं की कैसे बदल रही जिंदगी?

झारखंड की 35 हजार से अधिक माताओं-बहनों को फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान से जोड़कर वैकल्पिक आजीविका के अवसर प्रदान किए गए हैं. 50 हजार रुपए तक की राशि उन हर माताओं-बहनों की मददगार बनी है.

अबुआ आवास योजना से कैसे पूरा हो रहा पक्का मकान का सपना?

अबुआ आवास योजना, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना, हरा राशन कार्ड योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, साइकिल वितरण योजना आदि ऐसी कई योजनाओं को झारखंड सरकार द्वारा आधी आबादी और अन्य लोगों के लिए चलाया जा रहा है.

हेमंत सोरेन सरकार क्यों चला रही है योजनाएं?

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आपके मान-स्वाभिमान और सम्मान के लिए झारखंड सरकार द्वारा यह छोटा सा प्रयास आने वाले समय में और वृहद रूप लेकर अनवरत चलता जाएगा. रक्षाबंधन के अवसर पर आप सभी माताओं, बहनों और बेटियों को बधाई, शुभकामनाएं और जोहार.

Also Read: Hemant Soren Gift: सीएम हेमंत सोरेन ने पाकुड़ से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का किया शुभारंभ, 86000 के खाते में गए खटाखट रुपए

Also Read: Hemant Soren Gift: सीएम हेमंत सोरेन पाकुड़ से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का करेंगे शुभारंभ, विकास योजनाओं की देंगे सौगात

Also Read: Hemant Soren Gift: सीएम हेमंत सोरेन ने अपने 49वें जन्मदिन पर गृह रक्षकों को दिया तोहफा, अब प्रतिदिन 1088 रुपए पारिश्रमिक

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version