Flights Cancelled|खराब मौसम की वजह से 20 विमान रद्द, रांची में 5 चक्कर काटने के बाद एक फ्लाइट शमशाबाद लौटी
Ranchi Flights Cancelled Today|इंडिगो की यह फ्लाइट काफी देर तक रांची के आसमान में उड़ान भरती रही. 5 चक्कर लगाने के बाद भी जब पायलट को लगा कि यहां लैंड करना संभव नहीं है, तो फ्लाइट को वापस शमशाबाद लौटना पड़ा.
By Mithilesh Jha | January 18, 2024 10:35 PM
Ranchi Flights Cancelled Today|रांची, राजकुमार : झारखंड में खराब मौसम और घने कोहरे की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों से आने और रांची से अन्य राज्यों को जाने वाले विमानों को रद्द कर दिया गया. कम से कम 20 विमान रद्द हो गए. इसमें 12 विमान रांची आने वाले थे, जबकि रांची से जाने वाली 8 फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के सूत्रों ने गुरुवार (18 जनवरी) को बताया कि विमानपत्तन पर विजिबिलिटी (दृश्यता) 500 मीटर से भी कम रह गई थी. इसलिए 20 विमानों को रद्द करना पड़ा. एक विमान पांच चक्कर लगाने के बाद शामशाबाद (हैदराबाद) लौट गया. शमशाबाद-रांची इंडिगो की फ्लाइट सुबह 10:30 बजे रांची पहुंची. लेकिन, विजिबिलिटी की कमी की वजह से इस विमान को लैंड नहीं करवाया जा सका. इंडिगो की यह फ्लाइट काफी देर तक रांची के आसमान में उड़ान भरती रही. पांच चक्कर लगाने के बाद भी जब पायलट को फ्लाइट को लैंड कराना संभव नहीं लगा, तो फ्लाइट को वापस हैदराबाद लौटना पड़ा.
यात्रियों में देखा गया भारी आक्रोश, एयरलाइंस ने की ये व्यवस्था
डेढ़ दर्जन से अधिक विमानों के रद्द होने की वजह से यात्रियों में भारी आक्रोश देखा गया. यात्रियों के गुस्से को देखते हुए विमानन कंपनियों ने उनके लिए नाश्ता और भोजन का प्रबंध किया. दूर-दराज से आए यात्रियों के लिए अलग-अलग होटल में उनके ठहरने का भी इंतजाम एयरलाइंस कंपनियों ने किया. मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद से आने वाले विमानों को रद्द करना पड़ा, जबकि बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली के विमानों को कैंसल कर दिया गया. बता दें कि 18 जनवरी को रांची से 27 जोड़ी फ्लाइट्स शेड्यूल्ड थीं. इनमें से 20 को रद्द कर देना पड़ा. सिर्फ एक फ्लाइट की आज रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग हो सकी. शुक्रवार (19 जनवरी) के लिए 22 जोड़ी फ्लाइट्स शेड्यूल्ड हैं.
हैदराबाद-रांची इंडिगो की फ्लाइट सुबह 10:30 बजे आती है. यह विमान अपने समय पर आया, लेकिन एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने की वजह से पांच चक्कर काटने के बाद वापस हैदराबाद लौट गया.
“INDIGO Airlines AT B.M Airport
Ranchi”
S.No.
Callsign
From
Diverted/cancelled
1
6E-421/398
Shamshabad
Diverted to Shamshabad
2
6E-5348/298
Mumbai
Cancelled
3
6E-6113/209
Chennai
Cancelled
4
6E-5535/2422
Delhi
Cancelled
5
6E-7674/7235
Kolkata
Cancelled
6
6E-221/6E-6272
Bangalore
Cancelled
7
6E-186/6E-191
Hyderabad
Cancelled
8
6E-7561/7562
Kolkata
Cancelled
9
6E-6484/6799
Pune
Cancelled
10
6E-2022/5043
Delhi
Cancelled
11
6E-7965/7964
Deoghar
Cancelled
12
6E-6521/6521
Lucknow
Cancelled
13
6E-6902/925
Patna
Cancelled
“Air India Express Airlines AT B.M Airport
Ranchi”
S.No.
Callsign
From
Diverted/Cancelled
1
I5-331/335
Mumbai
Cancelled
2
I5-744/745
Delhi
Cancelled
3
I5-819/820
Bangalore
Cancelled
4
I5-710/549
Delhi
Cancelled
5
I5-589/1782
Delhi
Cancelled
6
I5-942/560
Bangalore
Cancelled
7
I5-1543/1568
Bangalore
Cancelled
“Vistara Airlines AT B.M Airport
Ranchi”
S.No.
Callsign
From
Diverted/cancelled
1
UK- 753
Delhi
Diverted to Kolkata
रांची से जाने वाले ये विमान रद्द
रांची-बेंगलुरु इंडिगो की सुबह 8:50 बजे की फ्लाइट कैंसल रही.
रांची-मुंबई एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह 9:00 बजे की फ्लाइट कैंसल रही.
रांची-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह 10:25 बजे वाली फ्लाइट कैंसल रही.
रांची-बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस की 12:00 बजे की फ्लाइट को आज कैंसल कर दिया गया.
रांची-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस के 13:20 बजे के विमान को रद्द कर दिया गया.
रांची-बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस के 17:45 बजे के विमान को आज रद्द कर दिया गया.
रांची-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की 17:55 बजे की फ्लाइट आज रद्द रहेगी.
रांची-बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस की 19:45 बजे की फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया है.
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर किसी भी विमान की लैंडिंग के लिए कम से कम 1000 मीटर की विजिबिलिटी होनी चाहिए. छोटे विमान 900 से 1000 मीटर की विजिबिलिटी में भी लैंड कर सकते हैं, लेकिन बड़े विमानों की लैंडिंग के लिए 1400 से 1500 मीटर विजिबिलिटी होनी चाहिए. आज रांची एयरपोर्ट पर दृश्यता 500 मीटर से भी कम रह गई थी.