Ranchi News : रांची से नयी दिल्ली के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेगी

ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लिया निर्णय

By SUNIL PRASAD | April 1, 2025 6:40 PM
an image

रांची. ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इसमें ट्रेन संख्या 02817/02818 रांची-नयी दिल्ली-रांची स्पेशल एवं ट्रेन संख्या 02819/02820 रांची-नयी दिल्ली-रांची स्पेशल शामिल है. ट्रेन संख्या 02817 रांची-नयी दिल्ली स्पेशल दो अप्रैल को रांची से दोपहर 2:00 बजे खुलेगी. इसका डालटनगंज प्रस्थान शाम 5:30 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रस्थान रात 11:10 बजे, प्रयागराज प्रस्थान सुबह 3:55 बजे एवं नयी दिल्ली आगमन दोपहर 2:00 बजे होगा. वहीं ट्रेन संख्या 02818 नयी दिल्ली-रांची स्पेशल तीन अप्रैल को नयी दिल्ली से दोपहर 3:50 बजे प्रस्थान करेगी. इसका प्रयागराज प्रस्थान रात 2:25 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रस्थान सुबह 6:55 बजे, डालटनगंज प्रस्थान सुबह 10:40 बजे एवं रांची आगमन दोपहर 3:50 बजे होगा. ट्रेन संख्या 02819 रांची-नयी दिल्ली स्पेशल चार अप्रैल को रांची से चलेगी. इसका रांची से प्रस्थान दोपहर 2:00 बजे, गोमो प्रस्थान शाम 6:10 बजे, गया प्रस्थान रात 10 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रस्थान सुबह 2:40 बजे, प्रयागराज प्रस्थान सुबह 8:05 बजे एवं नयी दिल्ली आगमन शाम 6:00 बजे होगा. वहीं ट्रेन संख्या 02820 नयी दिल्ली-रांची स्पेशल पांच अप्रैल को नयी दिल्ली से चलेगी. इस ट्रेन का नयी दिल्ली से प्रस्थान शाम 7:30 बजे, प्रयागराज प्रस्थान सुबह 4:15 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रस्थान सुबह 9:00 बजे, गया प्रस्थान दोपहर 12:20 बजे, गोमो प्रस्थान दोपहर 3:50 बजे एवं रांची आगमन रात 8:15 बजे होगा. इन ट्रेनों में एसएलआर के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 14 कोच सहित कुल 20 कोच लगे रहेंगे.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version