वंदे भारत ट्रेन जिस तरह से रांची से पटना जाएगी, उसी तरह पटना से रांची लौटेगी. यात्रा में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन टिकट की कीमतों में बदलाव जरूर देखने को मिलेंगे. जी हां, जिस किराये पर आप पटना से रांची तक का सफर तय करेंगे, उस मुकाबले रांची से पटना आना आपके लिए थोड़ा महंगा होगा. यानी रांची-पटना के लिए टिकट की कीमत पटना-रांची से अधिक होगी.
पटना से रांची का किराया
श्रेणी-किराया-कैटिरिंग चार्ज-कुल किराया
रांची से पटना का किराया
श्रेणी-किराया-कैटिरिंग चार्ज-कुल किराया
इधर, वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसके लिए स्टेशन पर पंडाल बनाया जा रहा है. उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक को आमंत्रण पत्र भेजा गया है. 27 जून को रांची रेलवे स्टेशन से सुबह 10:30 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखायी जायेगी. यह ट्रेन शाम 4:25 बजे पटना जंक्शन पर पहुंचेगी. ट्रेन मेसरा, बरकाकाना, चरही, हजारीबाग टाउन, बरही, कोडरमा, पहाड़पुर, गया और जहानाबाद होते हुए पटना स्टेशन पहुंचेगी. रांची से पटना के बीच कुल नौ स्टेशनों पर ट्रेन रुकेगी.
27 जून को उद्घाटन
रांची से प्रस्थान सुबह 10:30 बजे, मेसरा से प्रस्थान सुबह 10:52 बजे, बरकाकाना से प्रस्थान सुबह 11:50 बजे, चरही से प्रस्थान दोपहर 12:21 बजे, हजारीबाग टाउन से प्रस्थान दोपहर 12:47 बजे, बरही से प्रस्थान दोपहर 1:21 बजे, कोडरमा से प्रस्थान दोपहर 1:40 बजे, पहाड़पुर से प्रस्थान दोपहर 2:21 बजे, गया प्रस्थान दोपहर 3:10 बजे, जहानाबाद से प्रस्थान दोपहर 3:45 बजे, पटना से आगमन शाम 4:25 बजे.
ट्रेन का रेगुलर शेड्यूल
ट्रेन संख्या 22350 रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन
स्टेशन- प्रस्थान
रांची- शाम 4:15 बजे
मेसरा- शाम 4:37 बजे
बरकाकाना- शाम 5:35 बजे
हजारीबाग- शाम 6:32 बजे
कोडरमा- शाम 7:32 बजे
गया- रात 8:55 बजे
पटना आगमन- रात 10:05 बजे
ट्रेन संख्या 22349 पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन
स्टेशन- प्रस्थान
पटना- सुबह 7:00 बजे
गया- सुबह 8:35 बजे
कोडरमा- सुबह 9:37 बजे
हजारीबाग- 10:35 बजे
बरकाकना- सुबह 11:40 बजे
मेसरा- दोपहर 12:22 बजे
रांची आगमन- दोपहर 1:00 बजे
Also Read: रेलवे ने बताया रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का किराया, मिलेंगी दो तरह की सीटें, होंगी ये सुविधाएं