Ranchi News: रांची का मौसम शुष्क रहेगा, बढ़ेगा पारा

राज्य के उत्तर-पूर्व हिस्सों यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में मंगलवार को गर्जन के साथ बारिश हो सकती है.

By PRABHAT GOPAL JHA | June 3, 2025 12:54 AM
an image

रांची. राज्य के उत्तर-पूर्व हिस्सों यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में मंगलवार को गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं राजधानी सहित अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. कहीं-कहीं बादल छाये रहेंगे और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी. सोमवार को गोड्डा में पांच मिमी बारिश हुई.

राज्य के कई हिस्सों में लोगों को गर्मी सतायेगी

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड में 12 से 15 जून तक मॉनसून के प्रवेश करने की संभावना है. ऐसे में मंगलवार से राज्य के कई हिस्सों में लोगों को गर्मी सतायेगी. अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. राज्य में सोमवार को सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर का रहा. यहां का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम तथा पिछले 24 घंटे में एक डिग्री अधिक रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version