रातू: रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

रातू राज किला परिसर स्थित मेलाटांड़ में शुक्रवार को ऐतिहासिक रथयात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा.

By CHANDRASHEKHAR UPADHEY | June 27, 2025 9:24 PM
an image

प्रतिनिधि, रातू.

रातू राज किला परिसर स्थित मेलाटांड़ में शुक्रवार को ऐतिहासिक रथयात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा. भगवान जगन्नाथ के श्रद्धालु दर्शन के लिए प्रातः पांच बजे से ही मंदिर प्रांगण में जुटने लगे. भक्तों ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की. शाम चार बजे मुख्य पुरोहित भोला नाथ मिश्रा, करुणा मिश्रा ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के विग्रहों को मंत्रोच्चार के बीच रथ पर आरूढ़ किया. इसके बाद भक्तों द्वारा रथ को खींचकर राजा तालाब के समीप मौसीबाड़ी तक ले गये. यहां मौसीबाड़ी की परिक्रमा करने के बाद रथ पुनः मुख्य मंदिर पहुंचा. यहां नौ दिनों के बाद छह जुलाई को घूरती रथयात्रा का आयोजन होगा.

मेला में उमड़े ग्रामीण :

रथयात्रा में शामिल प्रमुख लोग :

रथयात्रा में मुख्य रूप से राज पुत्री माधुरी मंजरी, कल्पना कुमारी सिंह, भांजा कौशलेंद्र शाहदेव, जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, प्रो आदित्येन्द्र नाथ शाहदेव, पृथ्वी नाथ शाहदेव, पैलेश प्रबंधक दामोदर मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा आदि रथयात्रा के शामिल हुए.

मेला में बनाया गया सहायता केंद्र :

भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ पहुंचे मौसीबाड़ीB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version