Ranchi News : नोबा की कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन

डॉ अखिलेश चौधरी बने अध्यक्ष

By SUNIL PRASAD | April 15, 2025 12:26 AM
feature

रांची. नेतरहाट पूर्ववर्ती छात्र संगठन रांची (नोबा) की कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया है. यह पुनर्गठन डीएसपीएमयू के सभागार में नोबा की आमसभा में किया गया. नवगठित कार्यकारिणी में रांची के पूर्व सिविल सर्जन डॉ अखिलेश चौधरी अध्यक्ष, राजेश प्रसाद सिन्हा उपाध्यक्ष, सुनील चंद्र सचिव, आभा कुमारी विशेष सचिव, रमा निवास संयुक्त सचिव, प्रो गणेश चंद्र बास्की कोषाध्यक्ष, सुरेश भगत संयुक्त कोषाध्यक्ष, नवीन कुमार संगठन सचिव, ज्ञान सौरभ सूचना जनसंपर्क सचिव तथा गोपाल प्रसाद, विनोद कच्छप, बहामन टूटी, डॉ सौरभ बेसरा, अभिषेक कुमार व डॉ प्रिंस उरांव सदस्य बनाये गये हैं. आम सभा में आगामी गतिविधियों पर भी निर्णय लिया गया. कहा गया कि नोबा रांची एक पंजीकृत सामाजिक संस्था है, जिसे पूर्ववर्ती विद्यार्थियों द्वारा चलाया जाता है. इसका मूल उद्देश्य पूर्ववर्ती विद्यार्थियों के मेल-मिलाप के साथ-साथ एक सामूहिक कार्यबल का गठन, बौद्धिक विमर्श, नीति निर्धारक, प्राथमिकता के सामाजिक पहलुओं पर लघु एवं दीर्घकालिक भागीदारी देना है. आम सभा में अगले सामाजिक कार्यक्रम के रूप में रांची जिले के एक गांव का चयन कर उसे आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया. कार्ययोजना के तहत वर्षा आधारित कृषि से इतर वैज्ञानिक कृषि प्रशिक्षण, गर्भवती मां व टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण, स्लो लर्नर के लिए शिक्षण पद्धति के ऊपर कार्यशाला तथा वृद्ध जनों के लिए स्वास्थ्य जांच व कम्युनिटी सपोर्ट की दिशा में सतत प्रयास की बात कही गयी. इस सामाजिक अभियान के लिए संबंधित विशेषज्ञों को जोड़ कर एक उप समिति के गठन का काम कार्यकारिणी समिति करेगी.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version