आरएसएस ने दो जगहों पर मनाया गुरुपूजन कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिल्ली खंड की ओर से सिल्ली में रविवार को गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

By VISHNU GIRI | July 20, 2025 7:23 PM
an image

सिल्ली. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिल्ली खंड की ओर से सिल्ली में रविवार को गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सिल्ली धर्मशाला एवं चिराग नर्सरी स्कूल मुरी में दो जगहों पर गुरुपूजन का आयोजन किया गया. सभी स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज का पूजन करके समर्पण किया. रांची से आये जिला सह संघ चालक बालेश्वरजी ने गुरुपूजन के महत्व पर प्रकाश डाला. गुरु द्रोणाचार्य, आरुणि की गुरुभक्ति की कथा का वर्णन किया. सिल्ली खंड के खंड कार्यवाह मिलन बड़ाइक, बौद्धिक प्रमुख चंदन विश्वकर्मा ने भी गुरु पूजन के मानव जीवन और भारतीय सभ्यता में महत्व पर जानकारी दी. मौके पर जिला प्रचार प्रमुख विष्णु गिरि, खंड कार्यवाह मिलन बड़ाइक, सह खंड कार्यवाह अमित कुमार महतो, सेवा प्रमुख रत्नेश प्रसाद, व्यवस्था प्रमुख प्रकाश अग्रवाल, कंचन सोनार, डा विवेक कुमार, भोलानाथ मांझी, सुधीर साहू सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद थे.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version