कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली कल, कब आयेंगे मल्लिकार्जुन खरगे? क्या है कार्यक्रम?

Samvidhan Bachao Rally Ranchi: झारखंड कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ में शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रांची पहुंच रहे हैं. वह मंगलवार को 11:45 बजे आयेंगे. पुराना विधानसभा के सामने वाले मैदान में संविधान बचाओ रैली को संबोधित करेंगे. कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा का दावा है कि यह रैली झारखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगी. खरगे के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और अन्य कई बड़े नेता रैली में शामिल होंगे.

By Mithilesh Jha | May 5, 2025 6:11 PM
an image

Samvidhan Bachao Rally Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से अयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ की तैयारी पूरी हो गयी है. पुराना विधानसभा के सामने वाले मैदान में आयोजित संविधान बचाओ रैली झारखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगी. इस रैली में राज्य के सभी जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग भाग लेंगे. झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आ रहे हैं.

11:45 बजे रांची आयेंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

राकेश सिन्हा ने बताया कि मंगलवार को 11:45 बजे कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, अखिल भारतीय कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई बड़े नेता रांची पहुंच रहे हैं. उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और झारखंड प्रभारी के राजू, गुरदीप सिंह सप्पल सोमवार को ही रांची आ गये हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड के नेताओं से होटल बीएनआर में मिलेंगे खरगे

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि रैली के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ तमाम नेता होटल बीएनआर चाणक्य में 3:30 बजे मुलाकात करेंगे. मल्लिकार्जुन खरगे जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी के साथ बैठक भी करेंगे. इसके बाद 4:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक में शामिल होंगे और 6:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे.

इसे भी पढ़ें

5 मई को रांची, धनबाद, जमशेदपुर समेत झारखंड के 24 जिलों में क्या है एलपीजी सिलेंडर का रेट

6 मई तक उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़ पूरे झारखंड में वज्रपात का येलो अलर्ट

Vishu Sendra Festival: ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ दलमा पहुंचे 2-3 हजार सेंदरा वीर, घने जंगलों में कूच करेंगे

झारखंड हाईकोर्ट ने लंबे समय से 67 मामलों में नहीं दिया फैसला, सुप्रीम कोर्ट हुआ नाराज

शादी से लौट रहे मां-बेटे कंटेनर में दबे, घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाले गये शव

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version