कौन हैं संतोष गंगवार जो होंगे झारखंड के नये राज्यपाल, जानें

राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक के रूप में बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

By Sameer Oraon | July 28, 2024 9:18 PM
an image

रांची : झारखंड और तेलंगाना सहित नौ राज्यों में राज्यपालों की नयी नियुक्ति की गयी है. राष्ट्रपति भवन ने जानकारी देते हुए बताया कि संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है, जबकि झारखंड के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे. वहीं, हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान, जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना, ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम, रमेन डेका को छत्तीसगढ़ और सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है.

वहीं लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. उनके पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा. राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक के रूप में बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल नियुक्त किये गये हैं. उन्हें चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासक भी बनाया गया है.

संतोष कुमार गंगवार का परिचय

एक नवंबर 1948 को बरेली में जन्मे संतोष कुमार गंगवार ने आगरा विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश के रोहिलखंड विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की. वह वर्तमान में सार्वजनिक उपक्रमों की समिति के अध्यक्ष हैं. इससे पूर्व वह केंद्र सरकार में श्रम और रोजगार मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री थे. वह 8 बार के सांसद रहे हैं.

Also Read: बरेली के किसानों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का घेरा घर, जमकर की नारेबाजी, जानिए वजह

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version