Sashakt Sena Samridh Bharat: रांची के मोरहाबादी में ‘सशक्त सेना समृद्ध भारत’ कल से
Sashakt Sena Samridh Bharat: झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित ‘सशक्त सेना समृद्ध भारत’ महोत्सव में सेना का शौर्य देखने का अवसर मिलेगा.
By Mithilesh Jha | September 5, 2024 6:26 PM
Sashakt Sena Samridh Bharat: झारखंड की राजधानी रांची में ‘सशक्त सेना, समृद्ध भारत’ महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है. इसका आयोजन रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में होगा. इसमें कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसके समापन समारोह में शामिल हो सकते हैं.
सीएम हेमंत सोरेन से मिले मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर
भारतीय सेना के मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर, कर्नल सुनील राजदेव और कर्नल अनुज शर्मा ने गुरुवार (5 सितंबर) को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास (सीएमओ) में जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त 23 इंफैंट्री डिवीजन के जीओसी परमवीर सिंह डागर के नेतृत्व में सेना के 3 पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया.
6 से 8 सितंबर तक मोरहाबादी में चलेगा महोत्सव
सेना ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि वह ‘सशक्त सेना, समृद्ध भारत’ महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हों. मुख्यमंत्री को सेना के अधिकारियों ने बताया कि 6 से 8 सितंबर तक आयोजित इस महोत्सव में थल सेना, नौसेना और वायुसेना की ओर से सैन्य सेवा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।