रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर संगोष्ठी

भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज की अध्यक्षता में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गयी.

By RAJESH VERMA | May 29, 2025 10:50 PM
an image

नामकुम.

भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज की अध्यक्षता में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गयी. मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर रानी नहीं थीं, बल्कि वो गरीब, असहायों की माता थीं. उन्होंने पूरा जीवन शासक के रूप में नहीं, बल्कि भगवान शिव का प्रतिनिधि के रूप में आमजन की सेवा कीं. सामान्य परिवार में जन्मी रानी होलकर ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा के कारण राजघराने की बहु बनीं. विषम परिस्थिति में भी स्वयं व राजकाज संभाला. उन्होंने महिलाओं की स्वतंत्रता व अधिकारों के लिए जागरूक किया. भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि रानी होलकर ने देश में सांस्कृतिक व धार्मिक उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य किये. संयोजक प्रभुदयाल बड़ाइक, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, शोभा यादव, प्रमोद कुमार सिंह ने अपने विचार रखे. मौके पर प्रभुदयाल बड़ाइक, अशोक मुंडा, रितेश उरांव, प्रमोद कुमार सिंह, सूरज शाहदेव, सुधाकर चौबे, माधुरी देवी, संजीत सिंह, रुद्रेश्वर राय, नरेश साहू, सरोज राय, नेहा सिंह, राजेंद्र महतो आदि उपस्थित थे.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version