महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का शुभारंभ

महिला सशक्तिकरण और प्रौद्योगिकी परिवर्तन के लिए नवाचार का उपयोग विषय को लेकर दो दिवसीय संगोष्ठी का उदघाटन

By JITENDRA | May 29, 2025 9:53 PM
an image

अनगड़ा.

जशपुरिया बीएड कॉलेज में महिला सशक्तिकरण और प्रौद्योगिकी परिवर्तन के लिए नवाचार का उपयोग विषय को लेकर दो दिवसीय संगोष्ठी का उदघाटन हुआ. चेयरमैन जैलेंद्र कुमार ने कहा कि नवाचार आधारित तकनीकी शिक्षा ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज को प्रगतिशील बनाने का माध्यम है. महिलाओं का सशक्तिकरण एक सामाजिक उत्तरदायित्व भी है. प्राचार्य डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि जब महिलाएं तकनीकी शिक्षा से जुड़ेंगी, तभी वे सशक्त बनेंगी. संगोष्ठी के प्रथम दिन तकनीकी सत्र आयोजित किये गये. जिनमें डिजिटल साक्षरता, स्टेम क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ई-गवर्नेंस जैसे विषयों पर चर्चा हुई. दो सहायक प्राचार्यों समेत बीएड सत्र 2024-26 के 12 प्रशिक्षुओं ने शोधपत्र प्रस्तुत किया. मौके पर प्रवीण सिंह कुशवाहा, रीमा उपासना कच्छप, डॉ प्रियंका शर्मा, प्रवीण कुमार रवि, सजीब कुमार, विभा कुमारी, सरिता कुमारी, रोहित महतो, महफूज अंसारी, मनोहर सिंह, रश्मि कुमारी, काजल गोस्वामी, प्रभा हेनरी, श्रुति वर्मा, पल्लवी कुमारी, गणेश कुमार मौजूद थे.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version