Dadai Dubey Death News: झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का निधन हो गया है. गढ़वा जिले के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ददई दुबे मजदूर यूनियन के भी नेता थे. पिछले कुछ दिनों से नयी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली.
मजदूर नेता भी थे ददई दुबे
ददई दुबे मजदूर नेता भी थे. मजदूरों के हक की आवाज पूरी बुलंदी के साथ उठाते थे. वह विश्रामपुर के विधायक और धनबाद के सांसद रहे थे. उनके निधन पर झारखंड की सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. चंद्रशेखर दुबे झारखंड सरकार में मंत्री और इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे थे.
मजदूर नेता के निधन से शोक की लहर
ददई दुबे विश्रामपुर विधानसभा सीट से 6 बार चुनाव जीते. 9 जुलाई को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सर गंगाराम अस्पताल जाकर ददई दुबे से मुलाकात की थी. उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली थी. इस मजदूर नेता के निधन से शोक की लहर दौड़ गयी है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रघुवर दास ने ददई दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवर दास ने कहा कि धनबाद के पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री ददई दुबे के निधन की दुखद सूचना मिली. बाबा बैद्यनाथ उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें. शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं.
धनबाद के पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री श्री ददई दुबे जी के निधन की दुखद सूचना मिली।
— Raghubar Das (@dasraghubar) July 10, 2025
बाबा बैद्यनाथ उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।
ॐ शांति। pic.twitter.com/eFSDowKyYU
हेमंत सोरेन ने चंद्रशेखर दुबे को इन शब्दों में दी श्रद्धांजलि
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने शोक संदेश में कहा है कि झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता आदरणीय चंद्रशेखर दुबे (ददई दुबे) जी के निधन का दुःखद समाचार मिला. लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहते हुए ददई दुबे जी लोगों के हक-अधिकार के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे. उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है. मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे.
झारखण्ड सरकार में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री चंद्रशेखर दुबे (ददई दुबे) जी के निधन का दुःखद समाचार मिला।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 10, 2025
लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहते हुए स्व ददई दुबे जी लोगों के हक-अधिकार के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे। उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।
मरांग बुरु दिवंगत… pic.twitter.com/vpm9xsDAjw
दीपिका पांडेय सिंह ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भी ददई दुबे के निधन पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा, मेरे अभिभावक समान और परिवार के बेहद करीबी, झारखंड के मजदूरों की आवाज और जनआंदोलनों के प्रेरणास्रोत, धनबाद के पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री आदरणीय ददई दुबे जी के निधन से मन अत्यंत मर्माहत है. उनका जीवन संघर्ष, समाजसेवा और मज़दूर हितों के लिए पूर्णतः समर्पित रहा. वे न सिर्फ एक नेता, बल्कि हम सभी के मार्गदर्शक और स्नेहपूर्ण अभिभावक थे.
मेरे अभिभावक समान और परिवार के बेहद करीबी, झारखंड की मज़दूर आवाज़ और जनआंदोलनों के प्रेरणास्रोत, धनबाद के पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री आदरणीय ददई दूबे जी के निधन से मन अत्यंत मर्माहत है।
— Dipika Pandey Singh (@DipikaPS) July 10, 2025
उनका जीवन संघर्ष, समाजसेवा और मज़दूर हितों के लिए पूर्णतः समर्पित रहा। वे न सिर्फ़ एक नेता,… pic.twitter.com/tsghzMetL8
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने ददई दुबे को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर झारखंड प्रभारी के राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दुःख व्यक्त किया है. दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने आज अपना एक मजबूत स्तंभ खो दिया, जो अपने संपूर्ण जीवन पार्टी और मजदूर को समर्पित था. उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है.
इसे भी पढ़ें
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में क्यों नहीं आयीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी?
12 से 15 जुलाई तक झारखंड के सभी 24 जिलों में आंधी के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट
चाईबासा के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आज होगा बड़ा फैसला
Shibu Soren Funeral PHOTOS: पिता को अंतिम विदाई देते हुए फफक पड़े सीएम हेमंत सोरेन, देखिए रुला देने वाली वो 10 तस्वीरें
शिक्षा मंत्री की हालत नाजुक, विश्व आदिवासी दिवस पर होने वाला कार्यक्रम स्थगित
Ranchi News : वसुंधरा अपार्टमेंट हेसाग में सावन मिलन समारोह