खलारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने शशि मुंडा

खलारी प्रखंड क्षेत्र के केडी नेहरू स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बैठक हुई.

By ROHIT KUMAR MAHT | June 11, 2025 6:34 PM
an image

मैक्लुस्कीगंज.

खलारी प्रखंड क्षेत्र के केडी नेहरू स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बैठक हुई. जिसमें मैक्लुस्कीगंज के शशि मुंडा को खलारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया. बैठक में कांके विधायक सुरेश बैठा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह रांची जिला प्रभारी शहजाद अनवर व ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो, प्रखंड पर्यवेक्षक राज उरांव, गोपाल तिवारी ने शशि मुंडा को नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपा. कहा कि श्री मुंडा के क्षेत्र में किये गये कार्यों व पार्टी के नीति सिद्धांतों के प्रति संवेदनशीन रहने, कुशल नेतृत्व व कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गयी. शशि मुंडा के महासचिव बनने पर मैक्लुस्कीगंज व कोयलांचल के समर्थकों में हर्ष का माहौल है. वहीं शशि मुंडा को मोनू रजक, साबिर अंसारी, सुरेंद्र यादव, विजय मुंडा, मंटू मुंडा, श्रवण गंझू, गणेश मुंडा, आकाश मुंडा, इंदिरा देवी आदि ने बधाई दी है.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version