Shibu Soren Health: कल्पना संग दिल्ली से लौटे सीएम हेमंत सोरेन, कैसी है शिबू सोरेन की तबीयत?
Shibu Soren Health: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की दिल्ली में रूटीन हेल्थ चेकअप कराने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रांची लौट आए हैं. अभी शिबू सोरेन का स्वास्थ्य सामान्य है.
By Guru Swarup Mishra | February 17, 2025 6:46 AM
Shibu Soren Health: रांची-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार की देर रात विशेष विमान से दिल्ली से रांची लौट आए हैं. उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी उनके साथ थीं. वह अपने पिता शिबू सोरेन की रूटीन हेल्थ चेकअप कराने पिछले रविवार को दिल्ली गए थे. अभी शिबू सोरेन का स्वास्थ्य सामान्य है. जांच में समय लगने की वजह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छह दिनों तक दिल्ली में ठहरे थे.
हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली गए थे शिबू सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह सांसद शिबू सोरेन रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली गए थे. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशेष विमान से उन्हें लेकर दिल्ली गए थे. दिशोम गुरु का हेल्थ चेकअप किया गया. हफ्तेभर से मुख्यमंत्री भी दिल्ली में थे. पिछले दिनों कल्पना सोरेन भी दिल्ली गयी थी. रविवार की देर रात तीनों रांची लौट आए.
मंगलवार को कैबिनेट की बैठक
झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक 18 फरवरी की शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. इस दौरान कई अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट मुहर लगाएगी.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।