Ranchi News : गोपाल मुरारका अध्यक्ष, गौरव अग्रवाल मोनू महामंत्री, मनोज खेतान कोषाध्यक्ष

श्री श्याम मित्र मंडल की नयी कार्यकारिणी की विधिवत रूप से घोषणा की गयी.

By PUJA KUMARI | August 3, 2025 8:36 PM
an image

रांची. श्री श्याम मित्र मंडल की नयी कार्यकारिणी की विधिवत रूप से घोषणा की गयी. हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर के प्रथम तल्ले श्री श्याम उपासना भवन में अध्यक्ष सुरेश सरावगी की अध्यक्षता में चुनाव पदाधिकारी विश्वनाथ नारसरिया ने नयी टीम की घोषणा की. चुनाव पदाधिकारी ने नयी टीम की घोषणा करते हुए अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल मोनू, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, उपाध्यक्ष श्रवण ढ़ांनढ़निया व अशोक लड़ियां, मंत्री पंकज अग्रवाल गाड़ोदिया व विष्णु चौधरी, उपमंत्री आदित्य लोहिया व प्रवीण अग्रवाल सिंघानिया, प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल, आंतरिक अंकेक्षक राजेश चौधरी, कार्यकारिणी के सदस्यों में श्यामसुंदर शर्मा, राजेश ढांढनिया, अनिल नारनौली, स्नेह पोद्दार, प्रवीण अग्रवाल है. इसके पूर्व सुबह 8:45 बजे श्री श्याम मित्र मंडल रांची द्वारा निर्मित श्री श्याम उपासना भवन के द्वितीय तल्ले का शुभारंभ किया गया. सत्यनारायण कथा, शालिग्राम पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत यजमान मंडल के महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने की. हवन पूजन के बाद उद्घाटन मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी व विश्वनाथ नारसरिया ने किया.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version