रांची पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बाबूलाल मरांडी ने किया स्वागत, इस कार्यक्रम में करेंगी शिरकत

Smriti Irani Jharkhand Visit: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज रांची दौरे पर हैं. भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पुस्तक भेंटकर उनका स्वागत किया. स्मृति मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर रांची में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी.

By Rupali Das | June 10, 2025 1:13 PM
an image

Smriti Irani Jharkhand Visit: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज झारखंड दौरे पर हैं. स्मृति ईरानी मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर रांची में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने आईं हैं. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया. मौके पर भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय और महामंत्री आदित्य साहू भी उपस्थित रहे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस कार्यक्रम में शामिल होंगी स्मृति ईरानी

झारखंड भाजपा ने बताया कि रांची के मेन रोड में स्थित चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति प्रांगण में विकसित भारत की मजबूत नींव और सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्षों को समर्पित मोदी सरकार की ऐतिहासिक यात्रा पर आधारित दो दिवसीय समारोह का भव्य आयोजन हुआ. पूर्व केंद्रीय मंत्री इसी आयोजन में शिरकत करने रांची पहुंची हैं. भाजपा ने कहा कि ” यह सिर्फ उत्सव नहीं, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संकल्प है.”

इसे भी पढ़ें

देवघर में श्रावणी मेला की तैयारियां जोरों पर, नगर निगम ने इन 40 कामों के लिए फाइनल किया टेंडर

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana: छह माह से नहीं मिला योजना का पैसा, 3178 विद्यार्थी लाभ से वंचित

एक्शन में रिम्स निदेशक, रेडियोलॉजी जांच के लिए नयी मशीनें लगाने का निर्देश, जानिये क्यों हुए नाराज

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version