Home Badi Khabar झारखंड में कोरोना की रफ्तार में आने लगी कमी, रविवार को 3444 नये संक्रमित मिले, रिकवरी रेट है 92 फीसदी

झारखंड में कोरोना की रफ्तार में आने लगी कमी, रविवार को 3444 नये संक्रमित मिले, रिकवरी रेट है 92 फीसदी

0
झारखंड में कोरोना की रफ्तार में आने लगी कमी, रविवार को 3444 नये संक्रमित मिले, रिकवरी रेट है 92 फीसदी

Coronavirus Update News: झारखंड में कोरोना की रफ्तार में धीरे-धीरे ब्रेक लगने लगा है जो अच्छी खबर है. रविवार को राज्य में 3444 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 8 जनवरी को राज्य में 5081 कोरोना संक्रमित मिले थे. वहीं, रविवार को 1208 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है. इस दौरान 6 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई. वर्तमान में राज्य में एक्टिव केस की संख्या 23,328 है.

रविवार को मिले 3444 नये कोरोना संक्रमित

रविवार यानी 9 जनवरी, 2022 को राज्य में कोरोना के 3444 नये संक्रमित मिले हैं. इसमें सबसे अधिक रांची में 1143 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 542, रामगढ़ में 232 और धनबाद में 199 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. वहीं, 100 के आकड़े वाले जिले में बोकारो, देवघर, पलामू और पश्चिमी सिंहभूम है.

जिलावार कोरोना संक्रमितों की संख्या

जिला : संक्रमित : स्वस्थ हुए : मृत्यु
बोकारो : 186 : 90 : 00
चतरा : 73 : 07 : 00
देवघर : 135 : 92 : 00
धनबाद : 199 : 184 : 00
दुमका : 40 : 01 : 00
पूर्वी सिंहभूम : 542 : 97 : 04
गढ़वा : 46 : 12 : 00
गिरिडीह : 24 : 18 : 00
गोड्डा : 49 : 05 : 01
गुमला : 17 : 03 : 00
हजारीबाग : 92 : 22 : 00
जामताड़ा : 16 : 10 : 00
खूंटी : 73 : 15 : 00
कोडरमा : 86 : 48 : 01
लातेहार : 05 : 06 : 00
लोहरदगा : 42 : 02 : 00
पाकुड़ : 12 : 00 : 00
पलामू : 129 : 09 : 00
रामगढ़ : 232 : 23 : 00
रांची : 1143 : 423 : 02
साहिबगंज : 74 : 00 : 00
सरायकेला : 31 : 00 : 00
सिमडेगा : 58 : 05 : 00
पश्चिमी सिंहभूम : 140 : 136 : 00

Also Read: Coronavirus Update News: CM आवास में 16 कर्मी मिले कोरोना संक्रमित, विजिटर्स के आने पर लगी राेक
झारखंड में रिकवरी रेट 92 फीसदी

झारखंड में जिस रफ्तार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, उसी रफ्तार से लोग स्वस्थ भी हो रहे हैं. रविवार को राज्य में 1208 लोगों ने कोरोना को मात दी है. वर्तमान में राज्य में 92.45 फीसदी है. वहीं, देश में 97 फीसदी. इसके अलावा साप्ताहिक ग्रोथ रेट की बात करें, तो देश में ग्रोथ रेट 0.23 फीसदी है, जबकि झारखंड में 0.87 फीसदी. इसी तरह से साप्ताहिक डब्लिंग रेट की बात करें, तो देश में डब्लिंग रेट 301.19 फीसदी है, जबकि झारखंड में 79.74 फीसदी है. इसके अलावा मृत्यु दर को देखें, तो देश में मृत्यु दर 1.40 फीसदी है, जबकि झारखंड में 1.36 फीसदी है.

पिछले पांच दिनों का आंकड़ा

पांच जनवरी को राज्य में 3553 कोरोना संक्रमित मिले थे. जबकि सबसे अधिक 8 जनवरी को 5081 संक्रमित मिले थे. इसके अलावा 6 जनवरी को 3704 और 7 जनवरी को 3825 कोरोना संक्रमित मिले थे. इस लिहाज से देखा जाये, तो 9 जनवरी को राज्य में 3444 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं.

Posted By: Samir Ranjan.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel
Exit mobile version