बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें

डाक बांगला में शनिवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक संगठन सृजन व संविधान बचाओ अभियान के तहत हुई.

By JITENDRA | June 14, 2025 9:53 PM
an image

अनगड़ा.

डाक बांगला में शनिवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक संगठन सृजन व संविधान बचाओ अभियान के तहत हुई. मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है. साथ ही राहुल गांधी की ओर से उठाये गये मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है. वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में संविधान की रक्षा सबसे बड़ी चुनौती है. बैठक में जिलाध्यक्ष ने साकिर अंसारी, संजय नायक, जोन तिग्गा, छोटेलाल महतो, अजय करमाली, अनिता देवी, किशोर करमाली, बिहारी मुंडा, सोनू उरांव, मकर सिंह मुंडा व दुतीलाल बेदिया को प्रखंड महासचिव सह पंचायत प्रभारी नियुक्त किया. बैठक में पर्यवेक्षक मनोज लकड़ा, महिला अध्यक्ष सरीता देवी, दीपा उरांव, श्रवण मुंडा, एतवा उरांव, रजाक अंसारी, योगेन्द्र बेदिया, राजेंद्र मुंडा, विश्राम महतो, शफीक अंसारी, शिवदास गोस्वामी, रोहित नायक, दशरथ पाहन, युनूस अंसारी, शमीम खान, आलम अंसारी, ममता कुमारी, देवकी सहित अन्य उपस्थित थे.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version