प्रबंधन के साथ रैविमो की वार्ता विफल, राजधर साइडिंग में आज से हड़ताल

रैयत विस्थापित मोर्चा की पिपरवार जीएम ऑफिस में रविवार शाम प्रबंधन के साथ एजेंडा मीटिंग आशोक पीओ जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई.

By JITENDRA RANA | June 29, 2025 8:28 PM
an image

पिपरवार. रैयत विस्थापित मोर्चा की पिपरवार जीएम ऑफिस में रविवार शाम प्रबंधन के साथ एजेंडा मीटिंग आशोक पीओ जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें रैविमो द्वारा दिये गये सात सूत्री मांगों पर चर्चा की गयी. विस्थापितों की मांगों पर पांच घंटे तक चली वार्ता में चर्चा के बावजूद सकारात्मक पहल नहीं होने से वार्ता विफल हो गयी. इसके बाद रैविमो नेताओं ने प्रबंधन को दिये नोटिस के अनुसार राजधर साइडिंग में अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान कर दिया. मोर्चा के क्षेत्रीय सचिव रामचंद्र उरांव ने बताया कि प्रबंधन के साथ चली लंबी वार्ता के बावजूद को सर्वमान्य हल नहीं निकल सका. मोर्चा विवशता में बंदी के लिए तैयार है. उन्होंने बताया कि बंदी शांतिपूर्वक होगी. उन्होंने विस्थापित ग्रामीण रैयतों से बंदी में शामिल होने की अपील की. मौके पर एसओपी नागेश कुमार गोपाल, लैंड एंड रेवन्यू विभाग के एचओडी मोहनलाल सिंह, आभाष त्रिपाठी, अरुण महतो व मोर्चा नेताओं में इकबाल हुसैन, नीरज भोगता, आशिक अली, विजय लाल, जसीम, परवेज, सरोज देवी, महेश प्रसाद, अनूप उरांव, विकास खलखो, पंकज राम, असलम, सचिन पासवान, पंकज कुमार, हरिनारायण गंझू, सैफुल्लाह, सुरेंद्र राम, अनिल राम, वीरू मुंडा, एहसान, देवनाथ महतो आदि शामिल थे.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version