भोक्ताओं ने बनस झूला से बरसाये आस्था के फूल

प्रखंड के ककरिया में आस्था का पर्व मंडा पूजा झूलन मेला के साथ संपन्न हो गया.

By PAWAN KUMAR SAHU | April 9, 2025 10:04 PM
an image

लापुंग.

प्रखंड के ककरिया में आस्था का पर्व मंडा पूजा झूलन मेला के साथ संपन्न हो गया. मंडा में भोक्ताओं ने धुआंसी, लोटन सेवा अनुष्ठान किये. रात्रि जागरण में पश्चिम बंगाल से आये छऊ नृत्य कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया. देर रात फूलखुंदी के दौरान हर-हर महादेव के जयघोषों व पुजारी सुरेश देवघरिया के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भोक्ताओं ने दहकते अंगारों पर चलकर शिवभक्ति का परिचय दिया. वहीं सुबह में भोक्ताओं ने लकड़ी से बने बनस झूला पर झूलते हुए ग्रामीण श्रद्धालुओं के बीच आस्था के फूल बरसाये. इस दौरान श्रद्धालुओं में फूल लेने की होड़ देखी गयी. वहीं इससे पूर्व लोटन सेवा समेत कई अनुष्ठान संपन्न हुए. पूजा को सफल बनाने में समिति के सदस्य व ग्रामीणों ने योगदान दिया. मौके पर मंडा समिति के संचालक वन बिहारी साहू, प्रदीप साहू, रंजन कुमार, सुदर्शन कुमार, गंगाधर साहू, सुमित कुमार, देवेंद्र वर्मा, बंदे हेरेंज, सुधीर साहू, ब्रज बिहारी साहू, चुनिया राम, मुकेश नायक व ग्रामीण मौजूद थे.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version