विस्थापित मोर्चा ने आंदोलन का लिया निर्णय

नगड़ी के कुटे में रविवार को हटिया विस्थापित परिवार समिति की बैठक हुई.

By Prabhat Khabar News Desk | July 20, 2025 9:41 PM
feature

पिस्कानगड़ी.

नगड़ी के कुटे में रविवार को हटिया विस्थापित परिवार समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पंकज शाहदेव ने की. जिसमें हटिया विस्थापितों ने सर्वसम्मति से अपने हक, अधिकार और अस्तित्व के लिए आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया. विस्थापित अब ग्रेटर रांची के कोर कैपिटल क्षेत्र में स्थापित सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में क्रमवार आंदोलन करेंगे. इस क्रम में आगामी विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान हजारों की संख्या में विस्थापित विधानसभा का घेराव करेंगे. अगली बैठक नयासराय मुड़मा मैदान में 25 जुलाई को करने पर सहमति बनी. जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की जायेगी. श्री शाहदेव ने कहा कि बगैर संघर्ष किये अपने हक व अधिकार को प्राप्त नहीं किया जा सकता है. इसलिए हमें एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा. बैठक को तरुण शाहदेव, विजय सिंह, प्रमोद सिंह, कालीचरण लोहार, बीजू महतो, विनोद सिंह, मनोज पाठक, रोहित पांडेय, राजेश्वर यादव, जयप्रकाश साहू किशोर नाथ शाहदेव, अनिल महतो, मनोज बैठा व ग्रामीण मौजूद थे.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version